Tithi: Krishna Panchmi Nakshatra: Uttara Bhadrapada
Date: 03-august-2026 Day: Monday
Yoga: Sukarma Rahu Kaal: 07:24 - 09:05
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है " - पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kark Rashifal 2022 : कर्क राशिफल 2022

कर्क राशिफल 2022 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2022 का राशिफल कर्क लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2022 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • शनि ग्रह वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे फिर कुंभ में जायेंगे फिर इसी वर्ष पुनः मकर में आयेंगे फिर कुंभ में जायेंगे । तो शनि के आगे पीछे होने के कारण जो धनु और मीन राशि के लिए साढ़े साति का प्रभाव पूर्ण रूप से न होकर कम ज्यादा होता रहेगा।
  • इसी प्रकार ढैया का प्रभाव मिथुन और तुला राशिओं को रहेगा और साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि को भी प्रभावित करेगी। 
  • राशिफल भले ही लग्न राशि से हो पर, साढ़े साति और ढैया हमेशा चंद्रमा की राशि से देखने का नियम है।
  • जन्म समय चंद्रमा जिस राशि में होता है वहाँ से शनि को देखा जाता हैं।
  • देवगुरू बृहस्पति वर्ष के प्रारंभ में कुंभ में और बाद में मीन राशि को प्रभावित करेंगे। बृहस्पति की दृष्टी भी तीन होती हैं पंचम, नवम, सप्तम इस प्रकार बृहस्पति इन राशिओं को भी प्रभावित करेंगे।
  • राहु- केतु का गोचर इस वर्ष के प्रारंभ में अप्रैल तक वृषभ और वृश्चिक में और उसके बाद मेष और तुला राशि वालों पर इसका प्रभाव रहेगा।
  • इस वर्ष के प्रारंभ में सभी राशिओं के लिए ‘कालसर्प योग‘ बन रहा है ।  सभी राशिओं के लिए यह अप्रैल तक प्रभावित रहेगा और इसके बाद धीरे- धीरे इसका प्रभाव कम होगा ।
  • 2022 में कुल चार ग्रहण होंगे दो सूर्य ग्रह दो चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण पूर्ण और सूर्य ग्रहण आंशिक होगा ।

करियर

कर्क लग्न वालों को इस साल करियर में थोड़ी रुकावटें मेहसूस होंगी । वर्ष का जो पहला क्वाटर है उसमें भाग्य रुका- रुका है, कोई भी चीज तुरंत नही होंगी, प्रयास अधिक करना पड़ेगा, उम्मीद जितनी आप करतें है उतने परिणाम आपको नहीं प्राप्त होंगे । लेकिन अप्रैल के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी, अप्रैल के बाद आपको उन्नति मिलेगी , रुकें हुए काम पूर्ण होंगे, कामों में वृद्धि होंगी, असंतुष्टि का बोध होता रहेगा । इस वर्ष की अगर बात करे तो आप तनाव से मुक्त नहीं होंगे । आय रहेगी, जिनका काम बाहर का रहेगा जैसे आप एक जगह बैठे है, काम कहीं दूसरी जगह से होता है उनके लिए राहत राहेगी ।

अप्रैल के बाद भले ग्रहों की स्थिति कुछ सुधरे लेकिन नौकरीपेशा वालों को कुछ ना कुछ उतार- चढ़ाव, कुछ लोगों के लिए स्थान परिवर्तन, नौकरी में परिवर्तन, कुछ लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ ना कुछ कठिनाई मेहसूस होगी । व्यापार वर्ग के लिए भले ही रोज का काम ठीक रहेगा लेकिन उनको भी बड़े अधिकारियों से कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है । खुद के बल पर जो काम करते है उनके लिए अच्छा है और व्यापारिक वर्ग के लिए आय भी अच्छी रहेगी. व्यापारीर वर्ग के लिए यह वर्ष कुछ राहत भरा रहेगा । लेकिन नौकरी पेशा वालों को कुछ तनाव रहेगा, कुछ लोगों के लिए शनि और राहु की दशा अंतर्दशा चल रही हो तो उनके लिए नौकरी छोड़ने के भी योग बन सकते है। अप्रैल के बाद नौकरी छूटने के भी आसार बनेंगे अगर एप्रिल बाद नौकरी छूटती है तो उसके बाद नौकरी जल्दी मिलना कठिन होगा । अगर मिलती भी है तो उस तरह की पद- प्रतिष्ठा मिलना कठिन होगा । तो करियर के लिए कोई बहुत अच्छे संकेत नहीं है, हो सकता है आपको अपने पद से नीचे भी उतरना पड़ सकता है ।

 वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्ध

वर्ष का प्रारंभ का हिस्सा विवाह के लिए अनुकूल है । वर्ष के प्रारंभ में विवाह के लिए समय शुभ है, उसमे अगर विवाह होता है तो वह अधिक शुभता वाला रहेगा और वर्ष के दूसरे हिस्से में भी विवाह के लिए बहुत कठिनाई नहीं होंगी । लेकिन प्रेम संबंधों के लिए इतना अच्छा समय नहीं हो सकता, प्रेम संबंध टूटने या वहाँ कुछ ना कुछ निराशा हो सकती । उसमें वाद विवाद शायद न भी हो लेकिन दूरियां उत्पन्न हो सकती है ।

शिक्षाक्षेत्र

शिक्षा के लिए वर्ष दूसरा हिस्सा अच्छा है, वर्ष के पहले हिस्से में कुछ ना कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है । मन विचलित रहेगा, एक से अधिक योजनाएं आप करेंगे, संतृष्टि का आभाव रहेगा, कोई विकल्प आपको समझ में नहीं आयेगा । जो लोग उच्च शिक्षा ले रहे है उनके लिए सामान्य पढाई के लिए तथा शोधकर्ताओं के लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी परीक्षा में अगर क़्वालीफाईड करना हो या किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना है तो ऐसे लोगों के लिए परीक्षाओं में सफलता मिलना कठिन होगा । कनफ्यूज बहुत रहेंगे, तनाव बहुत रहेगा, कई चीजों की महत्वकांक्षा रहेगी अतः आप अपनी योग्यता देखकर निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा । अप्रैल के बाद कुछ सफलता का योग बनेगा ।

स्वास्थ्य

स्वास्थ को लेकर ना प्रारंभ का हिस्सा अच्छा है ना बाद का हिस्सा अच्छा है बल्की देखा जाये तो पहले क्वाटर के बाद वाला हिस्सा और अधिक नकारात्मक है । कर्क लग्न वालों के लिए सेहत के लिए अधिक सावधानियां रखनी है । और अगर महादशा और अंतर्दश में बुध या चंद्रमा का योग बनता है तो पुरे वर्ष पर्यंत आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । कर्क लग्न और मकर राशि हो तो अधिक परेशानीयां हो सकती है । इसलिए सेहत को लेकर के छोटी सी भी लापरवाही ना करे, जिनकी बुध और चंद्रमा दशा- अंतर्दशा अच्छी चल रही हो उनको भी सावधान रहने की आवश्यकता है ।

अन्य

संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों के लिए संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी ।

दूर से करने वाले कार्य व्यापार के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है, करीबी लोगों का संयोग अच्छा मिलेगा और आप दूसरों को भावनात्मक रूप से मदद करने में समर्थ होंगे ।

अचानक बड़े वाहन, भूमि, भवन प्राप्ति का योग भी बना हुआ है, अचानक आप इनकी खरीदारी भी कर सकते है ।

सावधानी की अगर बात करे तो कार्यक्षेत्र में अधिक सावधान रहें! अपनी तरफ से कोई बड़ी जम्प ना ले, नौकरीपेशा वालों को यह वर्ष संवेदनशील है ।

सावधानियां एवं उपचार

  • खान पान का विशेष ध्यान रखे । क्योकिं साल भर शनि और बृहस्पति का प्रभाव काफी रहेगा यानी खट्ठा, मीठा अधिक मात्रा में ना खाये ।
  • भगवान शिव जी की पूजा आराधना करे ।
  • कर्क लग्न वालों के लिए भगवान शिव की पूजा सर्वोत्तम है । स्वास्थ के लिए शिवजी का रुद्राभिषेक, किसी मंदिर नदी किनारे या घर में किया जा सकता है ।
  • रुद्राक्ष की माला पर रुद्र गायत्री, महामृत्युंजय का जप करेंगे तो आप कई चीजों से सुरक्षित रहेंगे ।
  • साथ ही शनि से संबंधित दान, शनि देव का समय समय पर तैलाभिषेक आमावस्या को जरूर कराये । यह स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा रहेगा ।
  • जिनको शनि की समस्या अधिक है उनके लिए शनि और महामृत्युंजय का अनुष्ठान वर्ष के प्रारंभ में कराना सर्वश्रेष्ठ है । आमावस्या के दिन रुद्राभिषेक कराने से काफी राहत मिलेगी ।

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

राशिफल 2022/मेष राशिफल 2022/ वृषभ राशिफल 2022/ मिथुन राशिफल 2022/ सिंह राशिफल 2022/ कन्या राशिफल 2022/ तुला  राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022/धनु राशिफल 2022/ मकर राशिफल 2022कुम्भ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022


Puja of this Month

Rashifal 2026

Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web