Ekadashi 2026/ Ekadashi Vrat 2026/ Ekadashi Dates 2026/ एकादशी व्रत 2026 /एकादशी 2026/एकादशी तिथि 2026
हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक 11 वी तिथि को एकादशी व्रत का विधान है . हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि एकादशी उपवास रखने से भगवन विष्णु अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं एवं आजीवन उन पर अपनी कृपा बनाये रखते हैं. एकादशी एक माह में दो बार आती है एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में.
भगवान् विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त एकादशी का कठोर उपवास तीन दिनों तक रखते हैं. एकादशी के दिन अन्न का दाना भी पेट में न रहे ऐसा सोचते हुए एकादशी से एक दिन पूर्व ही भक्तगण अन्न त्याग देते हैं. एकादशी के दिन व्रत के कठोर नियमों का पालन करते हुए अगले दिन प्रातः काल सूर्योदय के पश्चात ही एकादशी व्रत का पारण करके भोजन ग्रहण करते हैं.
एकादशी में बिना जल , जल के साथ , फल या एक समय के सात्विक भोजन के साथ व्रत रखने का विधान है. एकादशी व्रत में किसी भी प्रकार का अन्न ग्रहण करना वर्जित है.
| दिनांक | त्यौहार |
|---|---|
| बुधवार, 14 जनवरी | षटतिला एकादशी |
| गुरुवार, 29 जनवरी | जया एकादशी |
| शुक्रवार, 13 फरवरी | विजया एकादशी |
| शुक्रवार, 27 फरवरी | आमलकी एकादशी |
| रविवार, 15 मार्च | पापमोचिनी एकादशी |
| रविवार, 29 मार्च | कामदा एकादशी |
| सोमवार, 13 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी |
| सोमवार, 27 अप्रैल | मोहिनी एकादशी |
| बुधवार, 13 मई | अपरा एकादशी |
| बुधवार, 27 मई | पद्मिनी एकादशी |
| गुरुवार, 11 जून | परम एकादशी |
| गुरुवार, 25 जून | निर्जला एकादशी |
| शुक्रवार, 10 जुलाई | योगिनी एकादशी |
| शनिवार, 25 जुलाई | देवशयनी एकादशी |
| रविवार, 09 अगस्त | कामिका एकादशी |
| रविवार, 23 अगस्त | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| सोमवार, 07 सितंबर | अजा एकादशी |
| मंगलवार, 22 सितंबर | परिवर्तिनी एकादशी |
| मंगलवार, 06 अक्टूबर | इन्दिरा एकादशी |
| गुरुवार, 22 अक्टूबर | पापांकुशा एकादशी |
| गुरुवार, 05 नवंबर | रमा एकादशी |
| शुक्रवार, 20 नवंबर | देवुत्थान एकादशी |
| शुक्रवार, 04 दिसंबर | उत्पन्ना एकादशी |
| रविवार, 20 दिसंबर | मोक्षदा एकादशी |