" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Dhanu Rashifal 2021 : धनु राशिफल 2021

Aries

धनु राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल धनु  लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके द्वादश और छठे भाव में रहेंगे | अतः इस वर्ष का प्रथम भाग ‘कालसर्प’ के प्रभाव में रहेगा | 
  • यदि आपकी लग्न के अलावा चन्द्र राशि भी धनु है, तो शनि साढ़ेसाती का अन्तिम चरण पूरे वर्ष पर्यन्त रहेगा |            

करियर

  • इस वर्ष कार्य-व्यापार के मामले में भाग्य आपके अनुकूल रहेगा | भाग्य भरोसे किये हुए कार्य में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है |
  • आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय बढ़ेगी | धन बचत अच्छी होगी | व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं . ऐसी सम्भावना बनी हुई है | व्यापार कार्य में काफी उन्नति मिलेगी |
  • फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | अपने जन्म स्थान से दूर जाने की प्रबल सम्भावना है |
  • बहुत से लोगों को विदेश यात्रा का योग बना हुआ है | इस परिवर्तन से आप लाभान्वित होंगे | परवर्तन के कारण कार्यस्थल पर स्थिरता में कमी रहेगी |
  • आपके कार्य स्थल पर आपको कोई अच्छा पद प्राप्त हो सकता है | कुण्डली में ग्रह दोष के कारण कुछ लोगों को केस-मुक़दमा का सामना करना पड़ सकता है |
  • आर्थिक दृष्टि से यह साल सामान्य रहेगा | आय में कोई रुकावट नहीं है | आय में समानता बनी रहेगी |
  • पुरानी चीजों जैसे- वाहन, घर इत्यादि की मरम्मत तथा आवागमन में धन खर्च होने की सम्भावना है | यात्राएँ लाभकारी होंगी |
  • जो लोग इस वर्ष कोई नया व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग आपके अनुकूल रहेगा |
  • बहत से लोगों के लिए जो लोग नौकरी के तलाश में हैं, उनकी नौकरी लगने का पूर्ण योग है |
  • आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी, महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि रहेगी | आपके द्वारा लिये गये निर्णय से लाभ होगा |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध   

  • प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहने वाला है |
  • पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति का बोध रहेगा |
  • विवाह के लिए इस वर्ष के प्रथम और अन्तिम भाग में शुभता लिया हुआ है | पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा | परिवार से दूर जाने की स्थिति बनी हुई है |
  • रिश्तों में चल रहे वाद-विवाद की स्थिति में स्थिरता बनेगी |
  • प्रेम-सम्बन्धों में जीवन-साथी से विवाद के कारण अथवा परिस्थितियों के कारण दूरी का योग बना हुआ है |

स्वास्थ्य

  • इस वर्ष आपको पेट से सम्बन्धित बीमारी जैसे – गैस्टिक, बदहजमी इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है |
  • ह्रदय से सम्बन्धित बिमारी तथा जिनको पहले से ह्रदय की बिमारी है तो इस वर्ष और बढ़ने की संभावना बनी हुई है |
  • यह वर्ष आपके माता के सेहत के लिए भी नाकारात्मक है |

अन्य

  • इस वर्ष आप अचल सम्पत्ति जैसे- घर, जमीन, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं , परन्तु इसका सुख अभी नहीं मिलेगा |
  • शिक्षा के मामले में यह वर्ष अति उत्तम है, आपको अच्छी सफलता मिलेगी | शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे |
  • आप अपने हुनर को प्रदर्शित करेंगे | आपके ज्ञान से लोग प्रभावित होंगे | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे |
  • यह वर्ष आपके व्यक्तिगत स्वास्थ की दृष्टि से काफी अच्छा है | आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ी रहेगी | परन्तु आपके माता और पिता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है |
  • इस वर्ष आपके द्वारा कोई धार्मिक कार्य पूर्ण होगा | जो लोग धार्मिक क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा है | आपके अन्दर सेवा की भावना रहेगी |
  • इस वर्ष मार्च महीने के बाद सम्पत्ति के लिए धन निवेश ना करें | जो लोग आपसे नीचे कार्य करते हैं, उनसे सावधान रहें | इस वर्ष मई और जून के महीने में विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है |

 उपचार

  • इस वर्ष जरुरत मन्द लोगों की जितनी हो सके सहायता करें | इससे शानि साढे साती का प्रभाव कम होगा | काले रंग के वस्त्र और लोहा, तिल इत्यादि का दान करें |
  • “शनिदेवजी” का शनिवार के दिन तैलाभिषेक करें | “सूर्यदेव” जी की नियमित आराधना करें |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web