" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Singh Rashifal 2021 : सिंह राशिफल 2021

Aries

सिंह राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल सिंह लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष आपके दशम और चतुर्थ भाव में ‘काल सर्प योग’ बना हुआ है |
  • अगर इस वर्ष चन्द्रमा आपके सिंह राशि में हैं, तो इस पूरे वर्ष पर्यन्त आप शनि साढ़ेसाती और शनि ढैया का प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा .             

 कॅरियर

  • कॅरियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा है | इस वर्ष अचानक बहुत अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी |
  • व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके प्रतिकूल है | व्यापार में उचित लाभ नहीं मिलेगा | व्यापार के लिए यदि कर्ज लिए हुए हैं, तो जल्दी नहीं चुका पाएँगे |
  • कर्ज के बल पर कार्य-व्यापार में हानि का योग बना हुआ है | इस वर्ष के मध्य भाग में अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है |
  • वर्ष का प्रथम भाग कुछ समय के लिए अनुकूल रहेगा, आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी |
  • कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारियों से वाद-विवाद होने की प्रबल संभावना बनी हुई है, शत्रु प्रबल मिलेगा |
  • सुदूर की यात्राओं से और स्थान परिवर्तन से आपको लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है |

वैवाहिक जीवन – प्रेम-सम्बन्ध  

  • प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य है | इस वर्ष बहुत से लोगों के नये प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे, तथा लम्बे समय तक रहेंगे |
  • रिश्तों के प्रति काफी सोच-समझकर फैसला लेंगे | वैवाहिक-जीवन में स्थिरता रहेगी | इस वर्ष आपके रिश्ते मजबूत होंगे ऐसा योग बना हुआ है |
  • जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह होने की सम्भावना है, परन्तु भावनाओं में पड़ कर जल्दबाजी में धन और रिश्ते दोनों की हानि होने का योग बना हुआ है |

 स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के मामले में भी यह वर्ष अनुकूल नही है | पेट तथा ह्रदय की छोटी-मोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है |
  • किसी बिमारी के कारण सफलता से चूक सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा के समय कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप इस आवसर को खो देंगे |
  • संतान के स्वास्थ का विशेष ध्यान दें | गर्भवती महिलाएँ अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें | स्वास्थ कमजोर होने पर डॉक्टर की सलाह लें |

अन्य

  • शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा वर्ष रहेगा | आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि रहेगी |
  • पढ़ाई के प्रति आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | किसी भी प्रकार के शिक्षा प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी |
  • बुद्धि के बल पर धन सही तरीके से अर्जित करेंगे | गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा आपको कभी सुख नहीं देगा | इस वर्ष मार्च, अप्रैल और सितम्बर का महीना आपके लिए काफी मुश्किल भरा है |
  • जन्म स्थान से दूर जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है |
  • संतान के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | संतान से मन प्रसन्न रहेगा | संतान के सुझाव से लाभ मिलेगा |
  • भूमि, भवन, वाहन इत्यादि लेने के लिए यह वर्ष ठीक नहीं है | कर्ज लेकर निवेश करने से बचें |
  • आवेश में आकर लिए गए निर्णय से हानि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है |

उपचार

  • इस वर्ष बाधाओं से राहत के लिए ‘राहू’, ‘केतू’ और ‘गुरु’ सम्बन्धित दान करें |
  • ‘सूर्यदेव’ और भगवान् ‘गणेशजी’ की नियमित पूजा करें |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web