" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mithun Rashifal 2021 : मिथुन राशिफल 2021

Aries

मिथुन राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल मिथुन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस पूरे वर्ष पर्यन्त आप  द्वादश से छठे भाव के  ‘कालसर्प’ के प्रभाव में रहेंगें
  • अगर चन्द्रमा आपके मिथुन राशि में हैं, तो शनि साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहेगा, परन्तु शनि ढ़ैया का प्रभाव पूरे वर्ष पर्यन्त रहेगा |

कॅरियर 

  • आपकी आय की निरंतरता बनी रहेगी | इस वर्ष के मध्य भाग में आपके आय में वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है |
  • वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग आर्थिक रूप से आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा | बिना वजह धन खर्च होगा |
  • बहुत से लोगों की नौकरी छूट सकती है, किसी कार्य-व्यापार में जल्दी सफलता मिलने की सम्भावना नहीं है |
  • इस वर्ष भाग्य आपका साथ नहीं देगी, भाग्य भरोसे कोई कार्य पूर्ण नहीं होगा | पदोन्नति में बाधा का योग बना हुआ है |
  • पद-प्रतिष्ठा के लिए भी उचित समय नहीं है, अत्यधिक प्रयास के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलेगा |
  • कार्य-व्यापार, नौकरी से सम्बन्धित यात्राएँ होंगी, जिनका कोई परिणाम नहीं मिलेगा तथा यात्राओं में बे वजह अत्यधिक धन हानि होगी |
  • व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष कुछ सफलता देने वाला रहेगा | अत्यधिक परिश्रम से व्यापार में लाभ मिलेगा | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी जिसकी वजह से आप किसी उलझन में नही पड़ेंगे | व्यापार से सम्बन्धित उचित निर्णय लेंगे |
  • पहले के बचत से अथवा कर्ज से कोई आप कोई अचल सम्पत्ति खरीद सकते हैं, इसके लिए यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा | जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं, ले सकते हैं, इसके लिए भी यह वर्ष सहयोगी है |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए इस वर्ष का मध्य भाग अनुकूलता लिए हुए है , परन्तु इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग आपके लिए प्रतिकूलता लिए हुए है |
  • प्रेम-सम्बन्ध के मामले में यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा है , सम्बन्धों में मधुरता रहेगी |
  • जिन लोगों के सम्बन्धों में पहले से कोई वाद-विवाद चल रहा है, वह इस वर्ष समाप्त होगा ऐसी संभावना बनी हुई है |
  • संतान प्राप्ति के लिए भी यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा , जो लोग संतान के लिए प्रयासरत हैं उनको सफलता प्राप्त होगी |
  • संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी | 

 स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष अत्यधिक नकारात्मक है, पुराना रोग बढ़ सकता है | इस वर्ष यदि कोई नया रोग उत्पन्न होगा तो वो जल्दी ठीक नहीं होगा |
  • पेट से शारीर के निचले हिस्से तक कोई न कोई बीमार पूरे वर्ष पर्यन्त आपको परेशान करेगी |
  • पिता के सेहत की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |

अन्य  

  • शिक्षा, आध्यात्म, धार्मिक और सामाजिकत कार्यों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल रहेगा | जो लोग सुदूर जा कर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको अच्छी सफलता मिलेगी |
  • आपके शत्रु इस समय बेहद प्रभावशाली रहेंगे | किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है |
  • पुरानी वस्तुएँ ना खरीदें, इस वर्ष जो लोग भूमि, भवन बेचना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है, इससे आपको लाभ मिलेगा |

 उपचार

  • इन सभी बाधाओं से बचने के लिए नियमित “शिवजी” की आराधना करें |
  • यदि “राहू” का प्रभाव है तो “काल भैरव” जी की नियमित पूजा और माता “काली जी” की नित्य पूजा अर्चना करें |
  • लाल रंग और बहुरंगी कपड़े का प्रयोग ना करें, हरी चीजों का अत्यधिक सेवन करें, |
  • जिनके कुण्डली में लग्न और राशि दोनों कन्या है, तो आप पन्ना रत्न धारण करें, इससे आपको लाभ मिलेगा |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web