" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Vrishchik Rashifal 2021 : वृश्चिक राशिफल 2021

Aries

वृश्चिक राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल वृश्चिक लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके सप्तम से लेकर क्रमशः द्वितीय भाव तक कालसर्प योग बना हुआ है |
  • यदि इस वर्ष चन्द्रमा वृश्चिक राशि और लग्न दोनों है तो इस पूरे वर्ष पर्यन्त शनिसाढेसाती और शनिढैया का प्रभाव नहीं रहेगा |

कॅरियर

  • कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष आपके काफी अनुकूल है | इस वर्ष आप बहुत उन्नति करेंगे, नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
  • आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आप प्रसन्न रहेंगे | जो लोग पिछले कई साल से एक ही जगह धैर्यपूर्वक कार्य किये हैं, उन्हें इसका अच्छा परिणाम इस वर्ष से मिलने वाला है |
  • आय की दृष्टिकोण से इस वर्ष का प्रारम्भिक भाग अनुकूलता लिए हुए है, आपकी महत्वाकाक्षाएँ काफी बढ़ी रहेंगी |
  • आपके कार्य को बहुत सराहा जाएगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपके आय में वृद्धि होगी, व्यापारिक क्षेत्र में भी आमदनी बढ़ेगी | व्यापार में कहीं से बड़ा धन मिलाने का योग बना हुआ है |
  • इस वर्ष आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | धन आयेगा मगर बचत नहीं होगी | आपके द्वारा लिया गया कर्ज पूरा होगा | पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन खर्च होने की सम्भावना है |
  • छोटे व्यापार में आप निवेश ना करके बडे व्यापार में निवेश करना पसंद करेंगे और उसमे आप सामान्य से कुछ बेहतर लाभान्वित भी होंगे |
  • भाग्य को लेकर असामान्य वर्ष रहेगा | भाग्य भरोसे कुछ कार्य हो भी साकते हैं और कुछ कार्यों में अड़चन भी उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है |
  • इस पूरे वर्ष पर्यन्त नौकरी या कार्य-व्यापार में दूसरों पर निर्भरता आपको अधिक हानि पहुचाँएगी |
  • कार्य-व्यापार से सम्बन्धित यात्राओं से लाभ मिलेगा | स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह वर्ष उपयोगी है |
  • जमीन जायदाद खरीदने के लिए उपयोगी वर्ष नही है, परन्तु जो लोग अपनी सम्पत्ति बेचना चाहते हैं उनको अप्रत्याशित लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुई है |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से इस वर्ष कुछ अनचाहे रिश्ते बनेगें | कुछ लोगों के लिए एक से अधिक रिश्ते जुड़ने की सम्भावना बन रही है |
  • जो लोग शादी के योग्य हैं और शादी करना चाहते हैं, उनकी शादी होगी | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता नहीं रहेगी |
  • पारिवारिक जीवन में कुछ कलह और तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थोड़ा-बहुत विवाद भी हो सकता है |
  • जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे | अच्छा जीवनसाथी मिलेगा | रिश्ते लम्बे समय तक चलेंगे |
  • रिश्तों को लेकर आपके अन्दर असन्तुष्टि का भाव रहेगा |

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा | कुछ लोगों को गैस्टिक की समस्या परेशान कर सकती है | किसी बड़ी परेशानी का योग नहीं है |
  • मस्तिष्क में चोट लगने की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |
  • अनावश्यक के तनाव से मानसिक समस्या आपको परेशान करेगी |

अन्य  

  • शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा, पढ़ाई से मन हटेगा | सही निर्णय नहीं कर पाएंगे |
  • पढ़ाई में अस्थिरता रहेगा | आपका मन उद्द्वेलित रहेगा | जन्म स्थान से दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए उचित समय है |
  • शिक्षा में सफ़लता के लिए आवश्यकता से अधिक मेहनत से भी उचित परिणाम नहीं मिलेगा |
  • संतान प्राप्ति के लिए भी यह वर्ष आपके लिए प्रतिकूलता लिए हुए है, जो लोग सन्तान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं, थोड़ा ठहर जाएं | संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव होगा |
  • आपके बहुमुल्य वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है, पुरानी वस्तुएँ खरीदने से बचें |

उपचार

  • बाधाओं से राहत के लिए आकर्षण से बचें, किसी की बातों में ना आयें | दुर्व्यसन से दूर रहें |
  • काल “भैरवजी” को उड़द, जलेबी और दही का प्रशाद चढ़ावें और “विष्णुजी” की रविवार को पूजा करें | विष्णु सहश्त्रनाम का नित्य पाठ करें |

                         

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web