" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kumbh Rashifal 2021 : कुम्भ राशिफल 2021

Aries

कुम्भ राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल कुम्भ लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके चतुर्थ और दशम भाव में रहेंगे | अतः वर्ष के प्रारम्भ में कालसर्प योग का प्रभाव रहेगा |
  • इस वर्ष अगर चन्द्रमा लग्न और राशि कुम्भ है तो पूरा वर्ष शनिसाढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेगा |

कॅरियर

  • कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा | इस वर्ष परिश्रम बहुत ज्यादा है | आपको  परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा |
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | बहुत दूर स्थान परिवर्तन से आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे |
  • कार्यस्थल पर वाद-विवाद से आप परेशान रहेंगे | आपके उत्साह में कमी आयेगी | व्यापर क्षेत्र में भी इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा |
  • आपके पद-प्रतिष्ठा में बाधा का योग बना हुआ है, पदोन्नति होते होते रुक जाएगी |
  • आवश्यकता से अधिक परिश्रम होगा, परिश्रम का उचित परिणाम नाही मिलेगा |
  • आय में निरन्तरता रहेगी मगर आय में स्थिरता नहीं रहेगी, अनावश्यक के खर्चे बढ़ेंगे |
  • जो लोग अचल सम्पत्ति में धन निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रतिकूल समय है, भूमि, भवन के लिए निवेश ना करें |
  • पुरानी चीजों की मरम्मत कराने के लिए यह वर्ष ठीक है | पैत्रिक सम्पत्ति से भी हानि का योग बना हुआ है तथा इन्ही कारण आपके करीबी लोगों से वाद-विवाद भी होगा |

 वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति का योग बना हुआ है |
  • प्रेम-सम्बन्धों में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | रिश्ते बिगड़ सकते हैं |
  • वर्ष का अन्तिम भाग विवाह के लिए अनुकूल है |
  • वर्ष के प्रारम्भ में कई लोगों के नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं | सम्बन्धों में मधुरता रहेगी |

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहद नाकारात्मक है | अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है | अचानक दुर्घटना होने की संभावना है | मानसिक  तनाव रहेगा |
  • कोई समस्या जो आपको लम्बे समय तक परेशान करेगी |स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके अनुकुल नहीं है | घर में वृद्ध महिलाओं के स्वास्थ की समस्या बढ़ेगी |
  • अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है | अचानक दुर्घटना होने की संभावना है | मानसिक तनाव रहेगा |
  • पेट के निचले भाग से सम्बन्धित कोई बीमारी उत्पन्न होने का भय बना हुआ है |
  • माता- पिता के सेहत की समस्या बढ़ेगी |

अन्य

  • सन्तान के मामले में यह वर्ष अनुकूलित है | जो लोग सन्तान के लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए सफलता के योग बने  हुए  है | सन्तान से सुख मिलेगा |
  • वर्ष का प्रथम भाग शिक्षा के मामले में कुछ विशेष सफलता देने वाला है | परीक्षा – प्रतियोगता में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना बनी हुई है |
  • शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष का मध्य भाग सामान्य रहेगा | बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी | आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा |
  • इस वर्ष आपके स्कूल, कॉलेज बदलने की सम्भावना बन रही है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उन्नति नहीं कर पाएंगे | ग्रह दशा ठीक रही तो, कुछ अच्छा भी कर सकते हैं
  • धार्मिक कार्यों के लिए काफी अच्छा वर्ष रहेगा | आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं | धार्मिक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी |
  • इस वर्ष अचानक कोई शुभ कार्य हो ऐसा योग बना हुआ है |

उपचार

  • अपनी उत्तेजनाओं पर नियंत्रण करें, तानव से दूर रहें | पारिवार में वाद-विवाद से दूर रहें और गलत व्यसन से दूर रहें |
  • सेहत के प्रति सावधानी बरतें, खान-पान पर ध्यान दें | अपने माता के सेहत का विशेष ध्यान दें |
  • “शनिदेव”  और “शिव” की नियमित आराधना करें | “शनिदेव”  से सम्बन्धित दान और तैलाभिषेक करें |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021/  मीन राशिफल 2021


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web