" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Tula Rashifal 2021 : तुला राशिफल 2021

Aries

तुला राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल तुला लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके अष्टम भाव और द्वितीय भाव में कालसर्प का योग बना रहे हैं |
  • इस वर्ष चन्द्रमा आपके तुला राशि में हैं, तो इस पूरे वर्ष पर्यन्त ‘शनि ढैया’ का प्रभाव रहेगा परन्तु इसकी नकारात्मकता से आप बचे रहेंगे |

            

कॅरियर

  • कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष के प्रारम्भ मे परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | आप लाभान्वित होंगे |
  • आपके कार्यों की सराहना होगी | आप उन्नति करेंगे | धन की अच्छी बचत होगी | मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आपकी भावना विचलित नहीं होगी |
  • इस वर्ष मार्च से सितम्बर के मध्य के महीनो में “शनि और केतू” ग्रह की युति होने से आपके कॅरियर में बाधा उत्पन्न होगी | आय में कमी तथा रुकावट आएगी | व्यापार में मन्दी रहेगी |
  • इस वर्ष के मध्य भाग में कार्य-व्यापार में संघर्षपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी | आप मानसिक तनाव में रहेंगे  तथा परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा |
  • जो लोग इस वर्ष कहीं दूर जाकर कार कार्य करना चाहते हैं तो उनके लिए उचित समय है, लम्बे समय तक कार्य करेंगे |
  • अचल सम्पत्ति में धन में धन निवेश के लिए उचित समय है, भूमि, भवन, वाहन इत्यादि बेचना या खरीदना चाहते हैं तो उसमे आपको लाभ मिलेगा |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहने वाला है | रिश्तों को लेकर चल रहे तनावपूर्ण स्थिति में मधुरता उत्पन्न होगी | वाद-विवाद ख़त्म होगा |
  • जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह का योग इस वर्ष के अंत में बन रहा है  परन्तु सुयोग्य जीवनसाथी मिलने की सम्भावना बहुत कम है |
  • प्रेम सम्बन्धों में स्थिरता रहेगी, जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी |
  • रिश्तों के प्रति सही निर्णय कर पायेंगे | पारिवारिक जीवन के सुख में कोई कमी नहीं रहेगी |

स्वास्थ्य

  • कुछ लोगों को पेट से सम्बन्धित रोग जैसे गैस्टिक, बदहजमी  इत्यादि परेशानी उत्पन्न होगी |
  • इस वर्ष के मध्य भाग में आपके माता की सेहत अचानक खराब हो सकती है | बहुत से लोगों को संक्रमण से सम्बन्धित बिमारी होने की सम्भावना बनी हुई है |

अन्य

  • इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग शिक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है | पढ़ाई में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी | नींद ठीक से नहीं आएगी |
  • शिक्षा में रुकावट का योग बना हुआ है | जो लोग खोजबीन अथवा शोध के क्षेत्र में हैं उनको  सफलता मिलेगी | जो लोग नया कोर्स करनेवाले हैं या नया दाखिला लेने वाले हैं उनके लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी |
  • वर्ष के मध्य भाग में कुछ सफलता का योग बना हुआ है |
  • पढ़ाई पर अनावश्यक  धन खर्च होगा | सतत मेहनत से कुछ लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुई है |
  • इस वर्ष आपकी कोई बहुमूल्य वास्तु की चोरी होने का भय बना हुआ है |
  • आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी रहेंगी , जिसके कारण आपको कई जगह बड़ी हानि होने की सम्भावन बन रही है |
  • संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा |

उपचार

  • समस्या से निवारण हेतु ‘गणेशजी’ की नियमित पूजा आराधना करें |
  • केतू  से सम्बन्धित दान करें |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web