" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Meen Rashifal 2021 : मीन राशिफल 2021

Aries

मीन राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल मीन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके तीसरे और भाग्य स्थान में कालसर्प का योग बना रहे हैं  |
  • यदि चन्द्रमा आपकी मीन राशि है, तो शनिढैया और शनिसाढ़ेसाती का प्रभाव पूरे वर्ष पर्यन्त नहीं रहेगा |         

कॅरियर

  • कार्य-व्यापार और नौकरी पेशा के मामले में यह वर्ष आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है | आपके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा |
  • जो लोग नया कार्य-व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा और लाभकारी वर्ष है |
  • आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आय में अधिकता रहेगी |
  • जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनको नौकरी लगने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है |
  • कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस वर्ष थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपको अत्यधिक ख्याति (प्रसिद्धि) प्राप्त होगी |
  • आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी | राजनीति के क्षेत्र में इस वर्ष आपको आच्छी सफलता मिलेगी | आपकी बुद्धि तेज होगी |
  • आप समर्पित होकर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य को करेंगे | जिसका परिणाम आपको बहुत अच्छा मिलेगा | कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है |
  • आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय बढ़ेगी | धन बचत अच्छी होगी | व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं | ऐसी सम्भावना बनी हुई है | व्यापार कार्य में काफी उन्नति मिलेगी |
  • साझेदारी के कार्य-व्यापार से भी अच्छा लाभ मिलेगा |
  • भाग्य भरोसे  कार्य करने से बचें, भाग्य आपका साथ नहीं देगा |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • इस वर्ष प्रथम भाग और अन्तिम भाग विवाह के लिए काफी अनुकूल रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे |
  • प्रेम-सम्बन्धों के दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल है | रिश्तों में मधुरता रहेगी | एक-दुसरे के प्रति विश्वाश और प्रेम बढेगा |
  • आप एक-दूसरे का सम्मान करेंगे तथा एक-दूसरे पर निर्भर रहेंगे | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए विवाह होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है |
  • विवाह में पहले से कोई अड़चने आ रहीं थीं, वो इस वर्ष दूर होंगी | रिश्तों के मामले में यह वर्ष शुभ संकेत दे रहा है | नए रिश्ते बनेंगे |
  • वर्ष के मध्य में प्रेम-सम्बन्धों में कुछ असन्तुष्टि की भावना रहेगा, मगर रिश्ते खण्डित हों ऐसी कोई सम्भावना नहीं है |

स्वास्थ्य  

  • स्वास्थ के मामले में यह वर्ष सामान्य रहेगा | कुण्डली में विशेष दशा-अंतर दशा हो तो थोड़ी बहुत समस्या आपको परेशान कर सकती है | 

अन्य

  • सन्तान के दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए हैं | जो लोग सन्तान प्राप्ति की इच्छा  रखते हैं, प्रयास करें, सफलता का पूर्ण योग है |
  • सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी |
  • शिक्षा के मामले में सामान्य से बेहतर वर्ष रहेगा | किसी प्रकार के परीक्षा प्रतियोगिता है तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी |
  • आपके करीबी लोगों से धोखा मिलने की सम्भावना बनी हुई है | भाई- बहनों से धोखा मिलने की और मनमुटाव की स्थिति बन रही है |
  • इस वर्ष यदि किसी अचल सम्पत्ति में धन निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए लाभकारी समय है |

उपचार

  • करीबी लोगों से सतर्क रहें | भाई –बहनों से वाद-विवाद से बचें |
  • भगवान् गणेशजी की नियमित आराधना करें |

 

      राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web