" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kark Rashifal 2021 : कर्क राशिफल 2021

Aries

कर्क राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल कर्क लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. कर्क राशिफल 2021 अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष के प्रारम्भ के कुछ महीने तक’ काल सर्प योग’ रहेगा | इस वर्ष काल सर्प योग आपके एकादश और पंचम भाव से होगा  |
  • अगर चन्द्रमा कर्क राशि में है, तो इस वर्ष आप शनि साढ़ेसाती और शनि ढैया के प्रकोप से मुक्त रहेंगे |

 

देखें वीडियो 

कॅरियर  

  • इस वर्ष का मध्य भाग (जनवरी से मार्च) और अन्तिम भाग (सितम्बर से नवम्बर) आपके लिए लाभकारी रहेगा, जिसमे नौकर- पेशा, कार्य-व्यापार आदि में कुछ नये अवसर मिलेंगे | परन्तु वर्ष का मध्य भाग कुछ असामान्य रहेगा |
  • जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनके लिए सफलता की सम्भावना बनी हुई है | बहुत से लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है |
  • वर्ष के मध्य भाग में व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ कम मिलेगा | परन्तु वर्ष के प्रथम और अन्तिम भाग में जो लोग अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए काफी अनुकूल समय है |
  • कार्य-व्यापार के लिए जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं उनको कर्ज आसानी से प्राप्त होगा |
  • पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है, नये कार्य-व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की भरपूर सम्भावना बनी हुई है |
  • आपके आय में निरन्तरता बनी हुई है | इस वर्ष गलत तरीके से धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे, परन्तु इससे बचने की आवश्यकता है |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग  काफी अनुकूल रहेगा |
  • प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी के साथ मनमुटाव तथा मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी | आपके विचारों में कुछ उद्विग्नता बनी रहेगी |
  • जीवन साथी के कारण अत्यधिक धन खर्च होगा | कोर्ट-कचहरी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है |
  • सन्तान प्राप्ति के लिए यह वर्ष नकारात्मकता लिए हुए है | सन्तान से कष्ट मिलने का प्रबल योग बना हुआ है |

स्वास्थ्य –

  • इस वर्ष शारीरिक कष्ट से ज्यादा मानसिक समस्या आपको परेशान करेगी |
  • आपके उत्साह में कमी रहेगी, मन व्याकुल रहेगा | अनजाना भय बना रहेगा |
  • ह्रदय रोग और मानसिक रोग उत्पन्न होने का प्रबल योग बना हुआ है |

अन्य

  • शिक्षा के दृष्टिकोण भी यह वर्ष प्रतिकूलता लिए हुए है, शिक्षा में बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है |
  • पढ़ाई से मन हटेगा, परिश्रम के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा |
  • भूमि, भवन इत्यादि के लिए धन निवेश करना चाहते हैं तो करें, इसके लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है |

उपचार  

  • बाधाओं से राहत हेतु ‘केतू’ और ‘शनि’ सम्बन्धित दान करें |
  • ‘गणेशजी’, ‘शिवजी’, ‘भैरवजी’ की नित्य-प्रति पूजा आराधना करें |
  • पानी अत्यधिक पीयें, मन को शांत रखें |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web