" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kanya Rashifal 2021 : कन्या राशिफल 2021

Aries

कन्या राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल कन्या लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. कन्या राशिफल 2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष काल आपके नवम और तृतीय भाव में कालसर्प योग बनायेंगे |
  • इस वर्ष चन्द्रमा आपके कन्या राशि में हैं तो शनिसाढ़ेसाती और शनि ढैया का प्रभाव पूरे वर्ष नहीं रहेंगा |

कॅरियर

  • कॅरियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत सहयोगी है | इस वर्ष बहुत अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है |
  • कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | यात्राओं से लाभ होगा |
  • व्यापारिक दृष्टि से भी इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग आपके अनुकूल है | व्यापार में लाभ मिलेगा |
  • आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी | व्यापार में अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी | धन की बचत अच्छी होगी |
  • वर्ष का मध्य भाग कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा | विशेषकर व्यापारी वर्ग के लिए कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है |
  • इस वर्ष के अप्रैल महीने से अगस्त तक कर्ज लेने से बचें | व्यापार में अप्रत्याशित धन खर्च होने की प्रबल सम्भवना बनी हुई है |
  • वर्ष के मध्य भाग में नया व्यापार तथा व्यापार में साझेदारी से बचें |
  • आपकी निर्णयकारी क्षमता काफी अच्छी रहेगी, व्यापर से सम्बन्धित उचित निर्णय लेंगे, जिसका अच्छा लाभ मिलेगा |
  • भाग्य आपका साथ नहीं देगा, भाग्य भरोसे कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होगा | अपनी उत्तेजनाओं पर नियंत्रण रखें, इससे हानि का योग बना हुआ है |

वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध  

  • प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से इस वर्ष का प्रथम और अन्तिम भाग आपके अनुकुल है | इस वर्ष बहुत से लोगों के नये प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे , तथा लम्बे समय तक रहेंगे |
  • वर्ष का मध्य भाग़ कुछ असामान्य रहेगा | रिश्तों को लेकर अत्यधिक भावनात्मक होने से अत्यधिक धन की हानि होगी |
  • रिश्तों के प्रति काफी सोच-समझकर फैसला लेंने की आवश्यकता है | वैवाहिक-जीवन में स्थिरता रहेगी | इस वर्ष आपके रिश्ते मजबूत होंगे , ऐसा योग बना हुआ है |
  • जो लोग विवाह के योग्य हैं, इस वर्ष के अंत में उनके विवाह होने की सम्भावना है | बहुत से लोगों के लिए नए और अंतर्जातीय रिश्ते उत्पन्न हो सकते हैं |

स्वास्थ्य  

  • सेहत के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा | वर्ष के अन्तिम भाग में स्वास्थ से सम्बन्धित कुछ समस्या आपको परेशान कर सकती है |
  • किसी बिमारी के कारण सफलता से चूक सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

अन्य

  • शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा | जो लोग कही सुदूर जा कर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए लाभकारी समय है |
  • आपको किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी |
  • यह वर्ष संतान की दृष्टि से भी आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है | जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं उनको सफलता मिलेगी |
  • संतान से सुख मिलेगा |
  • भूमि, भवन, वाहन इत्यादि के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा | जो लोग अपनी सम्पत्ति बेचना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष लाभकारी है |

उपचार

  • बाधा से बचने के लिए भगावन “शिवजी” की नियमित पूजा करें | यदि ‘राहू’ का अधिक प्रभाव है तो ‘काल भैरव’ और माँ ‘काली’ जी की नियमित पूजा आराधना करें |
  • लाल रंग और बहुरंगी कपड़े के प्रयोग से बचें | हरी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें |
  • यदि आपकी लग्न और राशि दोनों कन्या है, तो उत्तम क्वालिटी का पन्ना धारण कर सकते हैं |

राशिफल 2021/मेष राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web