" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mesh Rashifal 2021 : मेष राशिफल 2021

Aries

मेष राशिफल 2021 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2021 का राशिफल मेष लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2021 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • वर्ष के प्रारंभ से ही आप दुसरे और अष्टम भाव से काल सर्प के प्रभाव में रहेंगे |
  • अगर  चन्द्र राशि भी मेष है तो शनि की साढ़े साती या ढैय्या नहीं है |           

करियर

  • दोन्नति और आय के लिए वर्ष बहुत बेहतर परिणाम देगा |
  • पद प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी |
  • स्थान परिवर्तन का प्रबल योग बनेगा, इसलिए आय में स्थिरता रहते हुए भी स्थिरता की कमी महसूस होगी | कुछ लोगों के लिय एक से अधिक बार स्थान परिवर्तन हो सकता है |
  • निवेश के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं है बल्कि कुछ गलत आर्थिक निर्णय ले सकते हैं |
  • कर्ज लेने और दूसरों से धन लेकर व्यापार करने से बचें |
  • विदेश यात्रा के लिए यह वर्ष अनुकूल है |
  • अचानक बड़े धन लाभ और साथ ही बड़ी हानि के संकेत भी हैं, अर्थात बड़ी प्राप्ति तो होगी परन्तु धन टिकेगी नहीं |

 वैवाहिक जीवन – प्रेम सम्बन्ध

  • वर्ष के प्रारंभ और अंत में विवाह का योग बनेगा | जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए इस वर्ष का अन्तिम भाग अधिक प्रभावी है |
  • जीवन साथी थोडा हावी रहेगा /रहेगी |
  • लेकिन एक दूसरे के सहयोग से कार्य-व्यापार में वृद्धि भी होगी, और सम्मान भी बढेगा |

स्वास्थ्य

  • स्नायु तंत्र और ह्रदय रोगियों के लिए यह वर्ष कुछ नकारात्मक परिणाम दे सकता है |
  • वर्ष के प्रारंभ में शरीर के उपरी हिस्से में चोट-चपेट की सम्भावना भी बनेगी |
  • माता के स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष कुछ प्रतिकूलता लिए हुए रहने के संकेत हैं |

 अन्य

  • भाग्य प्रबल रहेगी अतः शुभ कार्य हो इसकी सम्भावना है |
  • घर परिवार में भी कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है |
  • स्थायी संपत्ति लेने के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है | उसमे स्थिरता का अभाव रहेगा |

उपचार

राहू सम्बन्धी दान और भगवान् गणेश जी की नियमित आराधना लाभकारी रहेगी |

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

राशिफल 2021/ वृषभ राशिफल 2021मिथुन राशिफल 2021कर्क राशिफल 2021सिंह राशिफल 2021कन्या राशिफल 2021तुला  राशिफल 2021वृश्चिक राशिफल 2021/धनु राशिफल 2021/ मकर राशिफल 2021कुम्भ राशिफल 2021मीन राशिफल 2021


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web