" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mesh Rashifal 2020 : मेष राशिफल 2020

 

Aries

मेष राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल मेष लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

यह वर्ष कॅरियर और फायनेंस के लिए काफी अच्छा रहेगा | इस वर्ष कॅरियर की दृष्टि से आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आय में वृद्धि होगी | इस वर्ष आपके कार्यस्थल से स्थान-परिवर्तन का योग बना हुआ है | भाग्य सहयोगी रहेगा | अधिक परिश्रम और संघर्षपूर्ण वर्ष रहेगा | अधिकांश ऐसी चीजें जहाँ निर्णय किसी दूसरे को लेना है, उसमे रुकावट के साथ सफलता मिलेगी |

आपकी आशाओं के अनुरूप कोई कार्य नहीं होगा | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी | कॅरियर के लिए इस वर्ष का अप्रैल,मई,अगस्त और सितम्बर महीना काफी अच्छा रहेगा | व्यापारिक दृष्टि से जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं | उनके लिए यह वर्ष लाभकारी है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी तथा बचत अच्छी होगी |

यह वर्ष स्थाई-सम्पत्ति में निवेश करने के लिये अनुकूल नहीं हैं | कोई अचल सम्पत्ति जैसे- घर, जमीन, वाहन इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो इससे आपको हानि होगी | इस वर्ष धर्म के कार्य और सामाजिक कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा तथा इसमें आपका मान-सम्मान बढ़ेगा |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के मामले में यह वर्ष आपके लिए कुछ  असामान्य रहेगा | इस वर्ष आपके प्रेम-समबन्धों में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी | वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद के कारण बात नहीं बनेगी | जिन लोगों का इस वर्ष विवाह होगा, उन्हें परिवार अच्छा मिलेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा | कोई शुभ समाचार मिलेगा | यह वर्ष  विशेषकर अंतर्जातीय विवाह के लिये काफी सहयोगी रहेगा |

पारिवारिक सम्बन्धों के लिये यह वर्ष आपके प्रतिकूल रहेगा | आपके करीबी लोगों से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | आपके पिता से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है | इस वर्ष आपकी बौद्धिक क्षमता दूसरों को क्षति पहुँचाकर आगे बढ़ने की रहेगी |

संतान के लिये यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा | जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिये अप्रैल का महीना काफी अच्छा रहेगा |

शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है | इस वर्ष आप कुछ नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे | जिन लोगों की परीक्षा है, उनको अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना बनी हुई है | विशेष रूप से इस वर्ष का  अप्रैल  महीना आपके काफी अनुकूल रहेगा |

स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिये सामान्य रहेगा | इस वर्ष आपके माता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान करेगी | जो लोग ह्रदय रोग से ग्रसित हैं, उनकी समस्या बढ़ सकती है | आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी |

सावधानी 

  • आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण करें |
  • इस वर्ष किसी स्थाई सम्पत्ति में धन निवेश ना करें |
  • अपनी माता के स्वास्थ का ख़याल रखें |
  • ह्रदय रोगी इस वर्ष सावधानी बरतें |
  • अपने करीबी लोगों से वाद-विवाद से बचें |
  • “ विष्णुजी” और “हनुमानजी” की पूजा करने से आपका चहुमुखी विकास होगा |
  • नशे से दूर रहें | क्रोध और अहंकार से दूर रहें तथा  आपनी बहनों को प्रसन्न रखें |

राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web