" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Singh Rashifal 2020 : सिंह राशिफल 2020

Aries

सिंह राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल सिंह लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

कॅरियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत सहयोगी है | इस वर्ष बहुत अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | इस वर्ष मार्च,अप्रैल महीने के बाद कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | इस वर्ष के मध्य भाग में आपके लिए स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | यात्राओं से लाभ होगा |

व्यापारिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके अनुकूल है | व्यापार में लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी | इस वर्ष में फरवरी के बाद आय में और अच्छी वृद्धि होगी | व्यापार में अप्रत्याशित  धन की प्राप्ति होगी | धन की बचत अच्छी होगी , परन्तु आपके अन्दर और अधिक धन प्राप्ति की लालसा बढ़ेगी तथा आपके मन में असन्तुष्टि की भावना रहेगी | नया कार्य-व्यापार शुरू करने के लिए इस वर्ष का मध्य भाग ठीक नहीं रहेगा | साझेदारी में किये गए व्यापार में आपको हानि होगी |

प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष बिल्कुल सामान्य नहीं रहेगा | इस वर्ष बहुत से लोगों के प्रेम-सम्बन्धो में दरार उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है  तथा रिश्ते लम्बे समय तक नहीं रहेंगे | रिश्तों के प्रति काफी सोच-समझकर फैसला लेंना होगा | सम्बन्धों को लेकर बहुत  से लोगों के मन में विरक्ति की भावना प्रबल होगी |

वैवाहिक-जीवन में अस्थिरता रहेगी | जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह होने की सम्भावना है |

शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको बहुत सारी उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी | पढ़ाई में आपका मन लगेगा ऐसा योग बना हुआ है | विशेषकर इस वर्ष के सितम्बर महीने के बाद शिक्षा में और अच्छी सफलता मिलेगी | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में आपको उन्नति का योग बना हुआ है | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी |

स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेने  वाला है | आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा | इस वर्ष आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहेंगे | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | जिसके सहयोग से आप हर विषम परिस्थिति से निपटने में सक्षम होंगे |

स्थाई सम्पत्ति में धन निवेश करने के लिए इस वर्ष का प्रथम भाग काफी अनुकूल है | इस वर्ष स्थाई सम्पत्ति की प्राप्ति का प्रबल योग बना हुआ है |

सावधानी 

  • अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें |
  • शिक्षा के क्षेत्र में आलस्यता का त्याग करें |
  • महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें |
  • धन सही तरीके से अर्जित करें | गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा आपको कभी सुख नहीं देगा |
  • किसी से बहित सोच-समझकर बात करें |
  • अप्रैल से जून महीने के बीच में कैरियर से सम्बन्धित निर्णय बहुत सोच-समझकर करें |
  • इस वर्ष आप “गणेशजी” की नियमित पूजन करें | इससे आपको लाभ मिलेगा |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web