" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kark Rashifal 2020 : कर्क राशिफल 2020

 

Aries

कर्क राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल कर्क लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. कर्क राशिफल 2020 अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |

 

देखें वीडियो 

कॅरियर और फायनेंस के दृष्टिकोण स यह वर्ष काफी अच्छा है | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिलेगी | इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | आपकी सोच स्पष्ट रहेगी | लोगों को अच्छी सलाह देंगे | इस वर्ष आप इन सब मामलों में काफी व्यस्त रहेंगे |

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बहुत ख्याति प्राप्त करेंगे | कॅरियर की दृष्टि से इस वर्ष आपको कई उपलब्धियाँ मिलने की सम्भावना है | विशेषकर इस वर्ष के नवम्बर महीने तक आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | कार्यस्थल पर आपका दबदबा बना रहेगा | पदोन्नति के लिए आपको बहुत ज्यादा झुकना नहीं पड़ेगा | आप उत्साहित रहेंगे | आपको बड़े अधिकारियों से स्वतः प्रस्ताव आयेंगे | आपकी वाणी और बुद्धि तेज रहेगी | जिसके बल पर आप कई चीजों में सफलता हाँसिल कर सकते हैं |

आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत होगा | आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं | जो लोग अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, वो इस वर्ष के फरवरी महीने के बाद से प्रारम्भ कर सकते हैं, परन्तु कर्ज ले कर साझेदारी में व्यापार करने से आपको हानि होगी और आप के ऊपर कर्ज बढ़ेगा | इस वर्ष केवल भाग्य भरोसे कोई कार्य ना करें, इससे आपको नुक्सान होगा | दूसरों के भरोसे पर किया गया कार्य पूर्ण नहीं होगा |

इस वर्ष अपने पसंद की वस्तुएँ खरीद सकते हैं | आपके द्वारा लिया गया पुराना कर्ज इस वर्ष समाप्त होगा | कार्य-स्थल पर छोटे-छोटे अज्ञात शत्रु बनेंगे जो आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं | प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से इस वर्ष विवाह में बाधा का योग बना हुआ है | विशेषकर इस वर्ष के अप्रैल से जून तक का समय ठीक नहीं है | वर्ष का प्रथम फरवरी से मार्च और जुलाई से नवम्बर तक का समय विवाह के लिये अनुकूल रहेगा | इसमें जो रिश्ते बनेंगे वो लम्बे समय तक चलेंगे |  जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके लिए सामान्य स्थिति रहेगी |

पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी तकरार होगी | विवाह की बात नहीं बनेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | प्रेम-सम्बन्धों मे साथी के कारण परेशान होंगे | आप अपने साथी से असंतुष्ट  रहेंगे | घर-परिवार में दिल नहीं लगेगा | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा |

वर्ष के प्रथम भाग में आपको कुछ अच्छी उपलब्धियाँ हाँसिल होंगी | वर्ष का मध्य भाग भी अच्छा रहेगा | आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न कर सकते हैं परन्तु सितम्बर के बाद कुछ परेशानियाँ आने की सम्भावना प्रबल है | पढ़ाई से आपका मन भटकेगा | प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता नहीं मिलेगी | पढाई में मन नहीं लगेगा |आप बहुत जल्दी क्रोधित होंगे जिसका आपके शिक्षा पर गलत प्रभाव पड़ेगा |

स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको परेशान कर सकता है | सिर से सम्बन्धित छोटी-छोटी समस्या बनी रहेगी | शरीर के निचले हिस्से में सर्जरी और चोट लगने तथा फ्रैक्चर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | जो लोग ह्रदय रोग से ग्रसित हैं उनकी समस्या और बढ़ सकती है | आपके माता के सेहत की समस्या आपको परेशान करेगी | जो गर्भवती महिलायें हैं, उनके लिए भी खतरे का योग बना हुआ है |

सावधानी

  • आप अपने मन को प्रसन्न रखें |
  • अपने उत्साह को कम ना होने दें |
  • ह्रदय रोगी अपने सेहत के प्रति सावधानी बरतें |
  • अपने माता का ख़याल रखें |
  • अपने पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें |
  • कोई भी नया कार्य अपने जीवन साथी से सलाह लेकर करें |
  • अपनी सोच सकारात्मक रखें |
  • बहुत जरुरी ना हो तो सुदूर की यात्रा ना करें |
  • धन से सम्बन्धित निर्णय बहुत सोच-समझकर करें |
  • दूसरों के भरोसे कोई कार्य ना करें इसमे आपको हानि होगा |
  • गर्भवती महिलाओं के सेहत का ध्यान रखें |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web