" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Tula Rashifal 2020 : तुला राशिफल 2020

Aries

तुला राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल तुला लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष उतना ठीक नही है | स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है | वर्ष के प्रारम्भ में कॅरियर में अच्छी वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है | नौकरी से सम्बन्धित कोई नई और सुखद समाचार मिल सकता है | आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं | बहुत से लोग इस वर्ष नौकरी से व्यापार तथा व्यापार से नौकरी में रूचि लेंगे | ऐसा योग बना हुआ है | झूठे इल्जाम का शिकार हो सकते हैं | दूसरे लोगों से अपमान का भय बना रहेगा | कार्यस्थल पर अपने कार्य से मालिक को खुश  करना बहुत कठिन होगा |

आपके आत्मबल में वृद्धि रहेगी | आप अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करेंगे | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत नहीं होगा | धन खर्च बढ़ेगा | अति उत्साह में आकर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे | कर्ज और रोग व्याधि में धन अधिक खर्च होगा | इस वर्ष आप कर्ज भी ले सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि इस वर्ष उतार-चढ़ाव रहेगा | सम्बन्धों में अस्थिरता रहेगी | मन में द्वन्द रहेगा | रिश्तों से अलगाव की भावना उत्पन्न होगी | आपका मन विरक्त होगा |  वैवाहिक जीवन इस वर्ष सामान्य रहेगा | वैवाहिक जीवन में स्थिरता है | इस वर्ष फरवरी से नवम्बर महीने तक विवाह इत्यादि के लिये अच्छा समय रहेगा | विवाह की बात बनेगी | जीवन साथी के साथ अच्छा सामंजस्य भी रहेगा  परन्तु प्रेम-सम्बन्धों में जीवन साथी से वाद-विवाद हो सकता है |

परिवार में कोई बड़ा उत्सव होने की सम्भावना बन रही है | आपके करीबी लोगों के ऊपर आपका अत्यधिक धन खर्च होगा | आपके उत्साह में कमी रहेगी | शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष कुछ बाधाओं के साथ सफलता का योग है | आपका मन पढाई से विरक्त होगा | शिक्षा की दृष्टि से इस वर्ष का प्रथम और मध्य भाग अच्छा रहेगा तथा अन्तिम भाग नाकारात्मक है |

इस वर्ष संतान प्राप्ति के लिए जो लोग प्रयासरत हैं, उनके लिए बाधा और रुकावट का योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा है | आपके स्वास्थ को लेकर कोई बड़ी समस्या का योग इस वर्ष नहीं बन रहा है | इस वर्ष आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | आपका स्वास्थ भी काफी अच्छा रहेगा |

सावधानी 

  • इस वर्ष आप अपने कार्यस्थल पर बिना प्रशंसा की इच्छा के कार्य को मन लगाकर करें |
  • तनाव से दूर रहें |
  • कर्ज ना लें |
  • करीबी लोगों से दूर रहें |
  • अत्यधिक धन खर्च पर अंकुश करें |
  • गर्भवती महिलाओं का ख़याल रखें
  • वर्ष के अंत में अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web