" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Vrishchik Rashifal 2020 : वृश्चिक राशिफल 2020

Aries

वृश्चिक राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल वृश्चिक लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष आपके काफी अनुकूल है विशेषकर इस वर्ष का प्रथम भाग, जनवरी महीने के बाद आप बहुत उन्नति करेंगे | नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आप प्रसन्न रहेंगे | जो लोग पिछले कई साल से एक ही जगह धैर्यपूर्वक कार्य किये हैं उसका  अच्छा परिणाम उनको इस वर्ष से मिलाने वाला है |

आपके कार्य को बहुत सराहा जाएगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपके आय में वृद्धि होगी | पहले के बढ़े हुए खर्चे कम होंगे | धन बचत कर पायेंगे | व्यापारिक क्षेत्र में भी आमदनी बढ़ेगी | व्यापार में कहीं से बड़ा धन मिलाने का योग बना हुआ है | धन आयेगा मगर बचत नहीं होगी | आपके द्वारा लिया गया कर्ज पूरा होगा |

पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन खर्च होने की सम्भावना है | जो लोग नया कार्य-व्यापार शुरू करना चाहते हैं कर सकते हैं | प्रेम-समबन्धों और वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से इस वर्ष का अप्रैल,मई,जून महीना काफी अच्छा है | आपके उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे | जो लोग शादी के योग्य हैं और शादी करना चाहते हैं  उनकी शादी होगी | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | पारिवारिक जीवन में कुछ कलह और तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थोड़ा-बहुत विवाद भी हो सकता है | जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे | अच्छा जीवनसाथी मिलेगा | रिश्ते लम्बे समय तक चलेंगे |

शिक्षा के मामले में यह वर्ष अति-उत्तम है | पढाई में उन्नति का योग बना हुआ है | उच्च स्तरीय पढ़ाई करने का योग है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आप अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | इस वर्ष सफलता के द्वार आपके लिए खुले हुए हैं | शिक्षा के क्षेत्र में आप इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

अपने पिता और बड़े लोगों के सलाह से आपको अच्छी सफलता मिलेगी | स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा | इस वर्ष का शुरू का भाग जनवरी,फ़रवरी और मध्य भाग जुलाई और अगस्त ठीक नहीं है | आपको चोट लगने की सम्भावना बनी हुई है |  किसी बड़ी परेशानी का योग नहीं है | वाहन इत्यादि से सावधानी बरतने की आवश्यकता है | यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा |

जो लोग कहीं दूर से कार्य-व्यापार से हाँ उनको लाभ का योग बना हुआ है | धन के मामले में भी आपकी व्याघ्रता बढ़ेगी | व्यापार में अधिक उतावलेपन में धन निवेश से हानि का योग बना हुआ है |

सावधानी 

  • अपने स्वास्थ का ख़याल रखें |
  • अत्यधिक उतावलेपन आकर धन खर्च ना करें |
  • वाहन इत्यादि से सावधानी बरतें |
  • परिवार में कलह से दूर रहें |
  • जीवनसाथी से अच्छा सामंजस्य बनायें |
  • दूसरों की इस प्रकार मदद करें ताकि अपना भी नुक्सान ना हो |
  • इस वर्ष सन्तान उत्पत्ति के लिये प्रयास ना करें |
  • व्यापार में धन निवेश सोच-समझकर करें |
  • अपने भाग्योदय के लिये आप नित्य “सूर्यदेव” की पूजा करें |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web