Error: Contact form not found.
वृषभ राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल वृषभ लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. राशिफल 2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.
विशेष :
कॅरियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली रहेगा | इस वर्ष आप जिस कार्य को प्रारम्भ करेंगे उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी | विशेषकर इस वर्ष के मई और जून महीने तक आपके पद-प्रतिष्ठा में अच्छी वृध्दि का योग बना हुआ है | आपके आय में अच्छी वृद्धि रहेगी | जो लोग कोई नया कार्य-व्यापर प्रारम्भ करना चाहते हैं, वो इस वर्ष के मार्च महीने के बाद शुरू कर सकते हैं |
इस वर्ष के अन्तिम भाग मई,जून महीने के बाद आपके आय में कमी, पदोन्नति में बाधा तथा कार्यव्यापार में मतिभ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी, तथा अन्य कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन हो सकता है | चीजें नाकारात्मक होंगी |
आर्थिक दृष्टि इस वर्ष धन अधिक खर्च होगा | इसकी अपेक्षा लाभ कम होगा | आय में निरन्तरता बनी रहेगी परन्तु धन की बचत नहीं कर पायेंगे | जोखिम भरे कार्य में धन निवेश से आपको हानि होगी | इस वर्ष जो लोग कोई अचल सम्पत्ति लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं |
प्रेम-सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष का प्रथम भाग काफी अनुकूल रहेगा | जो लोग विवाह के योग्य हैं, और विवाह करना चाहते हैं | उनके लिए अच्छा संयोग बन रहा है | फिर अन्तिम भाग सामान्य रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव रहेगा | मानसिक संतुष्टि नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे | वाद-विवाद होने की सम्भावना है, तथा रिश्ते टूट सकते हैं | रिश्तों में अस्थिरता रहेगी |
शिक्षा की दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा | वर्ष के प्रथम भाग में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | बुद्धि भ्रमित होगी परन्तु वर्ष के अन्तिम चरण में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | जो लोग उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा है | अच्छी सफलता हाँसिल कर सकते हैं | जो लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा | आपके ऊपर आलस हावी रहेगी |
स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष बिल्कुल अच्छा नहीं है | बहुत से लोगों के लिए सर्जरी की समस्या, तेज बुखार, फ्रैक्चर, घटना-दुर्घटना और पेट से सम्बन्धित बिमारी इत्यादि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | आपके भाई-बहनों से रश्ते बिगड़ सकते हैं | कुछ लोगों को अपने करीबियों से कोई शोक समाचार मिल सकता है | जो लोग पैतृक सम्पत्ति लेने में सक्षम हैं, भाग्य उनका साथ देगी और उन्हें सफलता मिलेगी | सुदूर की यात्राएँ सुखद होंगी | अपने से बड़े लोगों के सलाह से आपको सफलता मिलेगी |
राशिफल 2020/ मेष राशिफल 2020/ मिथुन राशिफल 2020/ कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020/ कन्या राशिफल 2020/ तुला राशिफल 2020/ वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020/ कुम्भ राशिफल 2020/ मीन राशिफल 2020
शुभम भवतु
पं. दीपक दूबे (View Profile)