" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Meen Rashifal 2020 : मीन राशिफल 2020

Aries

मीन राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल मीन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष आपके लिये कामयाबी के वो सारे दरवाजे खुलेंगे जिनके लिये आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था | आपके कार्य-व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी | आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना हुआ है | इस वर्ष में जनवरी महीने के बाद समय और आपके अनुकूल होगा | जिन लोगों के पदोन्नति में रुकावट थी वो अब दूर होगी | आपके कार्य की प्रसंसा होगी | बहुत से लोगों को विदेश यात्रा का योग बना हुआ है | इस परिवर्तन से आप लाभान्वित होंगे |

आर्थिक दृष्टि से यह साल काफी अच्छा रहेगा | आय में कोई रुकावट नहीं है | आय में वृद्धि होगी तथा समानता बनी रहेगी | बहुत से लोगों के लिये एक से अधिक आय के स्त्रोत खुलेंगे | धन बचत कर पायेंगे | जो लोग कोई नया व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी काफी अच्छा समय है | व्यापार से आपको लाभ मिलेगा | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी |

प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिये समानता लिये हुए है | पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा | परिवार से दूर जाने की स्थिति बनी हुई है | परिवार के सदस्यों से कलह की स्थितियाँ और बढ़ेंगी | रिश्तों में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी | अनिंद्रा से परेशान रहेंगे | मानसिक अशांति रहेगी | प्रेम-सम्बन्धों में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी | वर्ष के अंत तक आपके सम्बन्ध रिश्तों में बदल सकते हैं | जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा | वैवाहिक जीवन में जीवन-साथी से चल रहे मतभेद  इस वर्ष के फरवरी महीने तक कम होंगे |पारिवारिक लोगों के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है | घर में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी |

इस वर्ष आप अचल सम्पत्ति जैसे- घर, जमीन, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं  परन्तु इसका सुख अभी नहीं मिलेगा |

शिक्षा के मामले में यह वर्ष कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है | पढ़ाई में आपको अच्छी सफलता नहीं  मिलेगी | पढाई से आपका मन भटकेगा | सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा, परन्तु परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा | इस वर्ष के मध्य भाग में अप्रैल,मई और जून में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी | जिससे अचानक आप कोई नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहेंगे |

वर्ष का अन्तिम भाग भी आपके प्रतिकूल रहेगा | आपके ज्ञान से लोग प्रभावित होंगे | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे | यह वर्ष आपके  स्वास्थ के लिए ठीक नहीं है | आपको चोट लगाने की सम्भावना बनी हुई है | छोटी-छोटी स्वास्थ सम्बन्धित परेशानी आपको हमेशा परेशान करेगी | पेट तथा गले से सम्बन्धित समस्या उत्पन्न हो सकती है | आपके माता और पिता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है | बहुत से लोगो को पिता से दूर होने का योग बना हुआ है | बहुत से लोगों के लिये पैतृक अथवा अचल सम्पत्ति खरीदना विवाद का कारण बनेगी | वाहन इत्यादि खरीदने के लिये इस वर्ष के सितम्बर माह तक का समय उचित समय नहीं है |

सावधानी 

  • अपने पिता के सेहत का ध्यान रखें |
  • पिता से अपने विचारों को मिलाकर चलें |
  • इस वर्ष पैतृक सम्पत्ति अथवा अचल सम्पत्ति ना खरीदें |
  • अपने स्वास्थ का ख़याल रखें | यात्रा में चोट-चपेट से बचें |
  • परिवार में वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें |
  • अपने आत्मबल को बढायें |
  • पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें |
  • अपने करीबी लोगों से कर्ज लेने से बचें |
  • जितना हो सके दूसरों की सहायता करें |
  • इससे आपको लाभ मिलेगा |
  • अच्छी सफलता के लिये “गणेशजी” की नियमित आराधना क और ‘शनिदेव’ से सम्बन्धित चीजों का दान करें |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web