" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Dhanu Rashifal 2020 : धनु राशिफल 2020

Aries

धनु राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल धनु  लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह वर्ष आपके काफी अनुकूल रहेगा | इस वर्ष आपके परिश्रम के अनुसार फल अत्यधिक मिलेगा | आपका धैर्य बढ़ा रहेगा | आपकी ख्याति में वृद्धि होगी | आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी | नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है |जनवरी महीने से पहले स्थान परिवर्तन से आप लम्बे समय तक नहीं रुक पायेंगे | बहुत दूर स्थान परिवर्तन से आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे | कार्यस्थल पर से आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आपके उत्साह में वृद्धि आयेगी | भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | भाग्य भरोसे कार्य पूर्ण होंगे | व्यापर क्षेत्र में भी अच्छा लाभ होगा | आपके कार्य से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे | आपके कार्यों की प्रसंसा होगी |

आपकी दूरदृष्टि काफी अच्छी रहेगी | आपका उदेश्य सबको साथ लेकर चलने की रहेगी | अधिक थकान के कारण क्रोध बढ़ेगा | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत कर पायेंगे | आय में स्थिरता रहेगी और वृद्धि भी होगी | जो लोग अपनी स्थाई-सम्पत्ति बेचाना चाहते हैं, उनके लिये काफी अच्छा वर्ष रहेगा |

प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | परिवार में वैचारिक मतभेद की स्थिति रहेगी | रिश्ते बिगड़ सकते हैं | विवाह के लिए तुरन्त बात चलेगी और विवाह भी हो सकता है | ऐसी स्थिति बनी हुई है |

शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी | आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | इस वर्ष आपके स्कूल, कॉलेज बदलने की सम्भावना बन रही है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उन्नति कर पाएंगे | शिक्षा में आपका मन लगेगा | आप कोई नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं | स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहने वाला है |

अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है | मोटापा और नर्व्स से सम्बन्धित बिमारी आपको परेशानी में डाल सकती है | जनवरी माह के बाद आपकी माता के स्वास्थ के लिए समय कुछ ठीक नहीं है | आपके भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा  तथा आपके बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा | |

सावधानी 

  • अपने खान पान पर ध्यान दें |
  • साझेदारी में कोई कार्य ना करें |
  • रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति ना उत्पन्न होने दें |
  • नये प्रेम-सम्बन्धों में ना पड़ें |
  • इस वर्ष “ विष्णुजी” की नित्य आराधना करें इससे आपको लाभ मिलेगा |
  • पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करें |
  • मन शांत रखें |
  • अपने माता के सेहत का ध्यान रखे |
  • अपने आत्मबल की वृद्धि के लिये “आदित्य हृदयं स्तोत्रम्” का पाठ करें |
  • अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से दूर रहें

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020मिथुन राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

 

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web