" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mithun Rashifal 2020 : मिथुन राशिफल 2020

Aries

मिथुन राशिफल 2020 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2020 का राशिफल मिथुन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2020 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष ‘वृहस्पति’ धनु राशि में हैं और नवम्बर महीने में के अन्तिम सप्ताह तक धनु राशि में ही बने रहेंगे | इस वर्ष के मध्य भाग 30 मार्च से जून तक मकर राशि में वक्री और मार्गी होंगे | ‘वृहस्पति’ का सबसे ज्यादा प्रभाव धनु राशि पर होगा |
  • ‘शनि’ 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे वर्ष पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे |
  • ‘राहू’ और ‘केतू’ सितम्बर महीने तक क्रमशः मिथुन राशि और धनु राशि में रहेंगे और सितम्बर के बाद वृषभ और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, और पूरे वर्ष पर्यन्त रहेंगे |
  • ‘मंगल’ इस पूरे  वर्ष पर्यन्त क्रमशः धनु , मकर, कुम्भ, मीन और मेष राशि में रहने वाले हैं |
  • इस वर्ष ‘शनि ढ़ैया’ जनवरी में वृषभ और कन्या राशि के लिये समाप्त होगी , परन्तु तुला और मिथुन राशि के लिये शनि ढ़ैया प्रारम्भ होगी | ‘शनि साढ़ेसाती’ से इस वर्ष वृश्चिक राशि पूरी तरह से मुक्त रहेगी | धनु  राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ का अन्तिम वर्ष रहेगा | मकर राशि के लिये मध्य वर्ष रहेगा | और कुम्भ राशि के लिये ‘शनि साढ़ेसाती’ प्रारम्भ होगी |             

यह वर्ष कॅरियर के मामले में काफी संघर्षपूर्ण रहेगा | कार्यस्थल पर अपने से बड़े पदाधिकारियों से विनम्रता और सावधानी बनाये रखना पड़ेगा | विशेषकर इस वर्ष के अन्तिम महीने में परेशानियाँ और बढेंगी | इस वर्ष आपका भाग्य बहुत सहयोगी नहीं रहेगा | भाग्य भरोषे किये गए कार्य से आपको हानि होगी | वाणी और बुध्दी के बल पर जो कार्य प्रारम्भ करेंगे उसमे सफलता का योग बना हुआ है | आपके पदोन्नति मे बाधा उत्पन्न होगी | कार्यस्थल पर आपके लिये कहीं दूर स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | जिसके कारण आपके परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है | स्थान बदलने के कारण लोगों का बहुत अधिक सहयोग नहीं मिलेगा | जिसके कारण थकान बढ़ेगा | इस वर्ष आपका कोई भी कार्य एक बार में नहीं होगा | इसके लिए आपको कई बार कोशिश करनी पड़ेगी | आपका मन उद्वेलित रहेगा | जिसके कारण आपका निर्णय सही नहीं होगा | जो लोग आपके नीचे कार्य करते हैं, वो लोग आपकी उन्नति में विघ्न उत्पन्न करेंगे | आपके करीबी आपके पीठ पीछे बुराई करेंगे | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आय में वृद्धि रहेगी, परन्तु धन बचत नही हो पायेगा | कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होगी | तथा धन हानि का भी योग बना हुआ है | जो लोग खुद का व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष का ( फरवरी से नवम्बर ) तक का महीना काफी अच्छा रहेगा | धन निवेश के लिये नवम्बर के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा | प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत सहयोगी रहेगा | विशेष रूप से (फरवरी से नवम्बर) तक का समय काफी विवाह के लिये बहुत ही अनुकूल है | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके विवाह होने की काफी अच्छी सम्भावना बनी हुई है | प्रेम-सम्बन्धों के लिए भी अच्छा समय है | रिश्तों को लेकर बहुत अधिक जाँच-पड़ताल करने की प्रवृत्ति आपके अन्दर बढ़ी रहेगी | जिसके कारण वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे | रिश्तों में कुछ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी | शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके काफी अनुकूल रहेगा | जो लोग अपने जन्मस्थान से कहीं दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिये काफी अच्छा वर्ष रहेगा, तथा आपको शिक्षा में अच्छी उन्नति मिलेगी | इस मामले में भाग्य आपका साथ देगी | स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके काफी प्रतिकूल रहेगा | बहुत से लोगों को पेट और पेट से नीचे के हिस्से में फ्रैक्चर होने की सम्भावना प्रबल बनी हुई है | आपके सन्तान से कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी सम्भावना प्रबल है | इस वर्ष आपके मित्रों और भाई-बहनों का अत्यधिक सहयोग मिलेगा |

सावधानी 

  • रिश्तों के मामले में अति विश्लेषण से बचें |
  • अपने सभी सहयोगियों के साथ सम्बन्धों को बना कर रखें |
  • इस वर्ष अप्रैल, मई, जून और नवम्बर, दिसम्बर इन पाँच महीनो वाणिज्यिक और कागजात  के कार्यों में सावधानी बरतें |
  • संतान से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न करें |
  • लाभ के लिये इस वर्ष “शनिदेवजी” की नियमित पूजा करें |
  • धन सोच-समझकर खर्च करें |
  • अत्यधिक परिश्रम से घबराएँ नहीं |

राशिफल 2020मेष राशिफल 2020वृषभ राशिफल 2020कर्क राशिफल 2020/ सिंह राशिफल 2020कन्या राशिफल 2020तुला  राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020/धनु राशिफल 2020/ मकर राशिफल 2020कुम्भ राशिफल 2020मीन राशिफल 2020

 

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web