" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Vrishabh Rashifal 2019 : वृषभ राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

vrishabha-150

वृषभ राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल वृषभ लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य-व्यापार  यह वर्ष आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है | कॅरियर की दृष्टि से इस वर्ष आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है | कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों (अधिकारियों) से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन हो सकता है | इस वर्ष स्थिति संघर्षपूर्ण रहेगी | भाग्य आपका साथ नहीं देगा | इसके कारण आवश्यकता से अधिक प्रयत्नशील होना पड़ेगा | चीजें नाकारात्मक होंगी | आर्थिक दृष्टि इस वर्ष धन अधिक खर्च होगा | इसकी अपेक्षा लाभ कम होगा | पदोन्नति की कोई सम्भावना नहीं है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी तथा बीच-बीच में आय में वृद्धि होगी | इस वर्ष का शुरूआती महीना (जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल) आपको अच्छा मौक़ा देगा | मानसिक तनाव बढ़ेगा | जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें | इस वर्ष आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जिससे आपको यह आभास  होगा की ऐसा करने से लाभ होगा | तो इसके लिए अच्छी तरह सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है | व्यापारिक दृष्टि से इस वर्ष किसी व्यापार-कार्य में बड़े निवेश से बचना है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: प्रेम-सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष जो लोग विवाह के योग्य हैं, और विवाह करना चाहते हैं | उनके लिए अच्छा संयोग बन रहा है | प्रेम-सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव रहेगा | मानसिक  संतुष्टि नहीं मिलेगी , जिसके कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे | रिश्ते टूट सकते हैं | रिश्तों में अस्थिरता रहेगी |

शिक्षा : शिक्षा की दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए सामान्य है | जो लोग उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं  उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा है | अच्छी सफलता हाँसिल कर सकते हैं | जो लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा परन्तु आपके ऊपर आलस  हावी रहेगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष बिल्कुल अच्छा नहीं है | बहुत से लोगों के लिए सर्जरी की समस्या, फ्रैक्चर, घटना-दुर्घटना इत्यादि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |

सावधानी

  • इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है | इसके लिए “भगवान गणेशजी, तथा शिवजी” की पूजा करें |
  • आर्थिक क्षेत्र में निवेश ना करें |
  • आलस्य का परित्याग करें |
  • कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें |
  • धन खर्च पर अंकुश लगायें | विशेष रूप से वर्ष का अप्रैल, नवम्बर और दिसम्बर महीना स्वास्थ की दृष्टि से हानिकारक है |                  

 राशिफल 2019मेष राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web