" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mithun Rashifal 2019 : मिथुन राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

mithun-150

मिथुन राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019का राशिफल मिथुन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. मिथुन राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

देखें वीडियो :

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : इस वर्ष कॅरियर के क्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा | कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | आपके रहने का स्थान भी इस वर्ष में परिवर्तित हो सकता है | स्थान बदलने के कारण लोगों का बहुत अधिक सहयोग नहीं मिलेगा | जिसके कारण थकान बढ़ेगी | इस वर्ष यदि नौकरी छूटेगी तो दूसरी नौकरी जल्द ही मिलेगी | मार्च महीने के बाद कोई भी कार्य एक बार में नहीं होगा | इसके लिए आपको कई बार कोशिश करनी पड़ेगी | इस वर्ष बाधाओं के साथ उन्नति का योग बना हुआ है | आपका मन उद्वेलित रहेगा | जिसके कारण आपका निर्णय सही नहीं होगा | जो लोग आपके नीचे कार्य करते हैं, वो लोग आपकी उन्नति में विघ्न उत्पन्न करेंगे | आपके करीबी आपके पीठ पीछे बुराई करेंगे | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होगी  तथा धन हानि का भी योग बना हुआ है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध :  प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत संवेदनशील है | विशेष रूप से नवम्बर तक का समय काफी नाजुक है | जीवन साथी के साथ बहुत तेज विवाद होने की संभावना  है | नए रिश्ते नहीं बनेंगे | रिश्तों को लेकर कोर्ट-कचहरी तक बात जा सकती है, जो काफी लम्बे समय तक चलेगी | ऐसे में समय और बड़ी धन हानि होगी | जीवन साथी के स्वास्थ की समस्या परेशान कर सकती है |

शिक्षा : शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में आप नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं | किसी भी प्रतियोगिता में सफल होंगे | पढ़ाई में मन लगेगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष ठीक नहीं है | आप इस पूरे वर्ष पेट से सम्बन्धित बिमारी (गैस्टिक), आर्थराइटिस (गठिया), मधुमेह इत्यादि समस्या आपको परेशान कर सकती है | धार्मिक स्थल पर आप धोखे का शिकार हो सकते हैं |

सावधानी

  • इस वर्ष अगस्त से अक्टूबर महीने तक काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है |
  • आर्थिक फैसला सोच-समझकर करें |
  • जो लोग मीठी बाते करके आपको किसी कार्य के लिए उत्तेजित करते हों उनसे सावधान रहें |
  • रिश्तों में वाद-विवाद से बचें |
  • स्वास्थ को लेकार सावधान रहने की आवश्यकता है |
  • धन का लेन-देन ध्यानपूर्वक करें |
  • अत्यधिक परिश्रम के कारण हताश न हों |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/ कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

    

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web