" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Singh Rashifal 2019 : सिंह राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

सिंह राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल सिंह लग्न के जातकों के स्वास्थ्य, व्यापार, भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. सिंह राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापरकॅरियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत सहयोगी है | इस वर्ष बहुत अच्छी उन्नति का योग बना हुआ है | कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | यात्राओं से लाभ होगा | व्यापारिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके अनुकूल है | व्यापार में लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी | व्यापार में अप्रत्याशित  धन की प्राप्ति होगी | धन की बचत अच्छी होगी |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य है | इस वर्ष बहुत से लोगों के नये प्रेम-सम्बन्ध बनेंगे तथा लम्बे समय तक रहेंगे | रिश्तों के प्रति काफी सोच-समझकर फैसला लेंगे | वैवाहिक-जीवन में स्थिरता रहेगी | इस वर्ष आपके रिश्ते मजबूत होंगे, ऐसा योग बना हुआ है | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनका विवाह होने की सम्भावना है |

शिक्षा :  शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको बहुत सारी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा | आप आलस्य से घिरे रहेंगे | किसी बिमारी के कारण सफलता से चूक सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है | किसी प्रतियोगिता अथवा परीक्षा के समय कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप इस आवसर को खो देंगे | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी | सफलता काफी देर से मिलेगी | शिक्षा के मामले में यह वर्ष काफी संवेदनशील है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेनेवाला है | पेट तथा ह्रदय की छोटी-मोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है | यह वर्ष संतान की दृष्टि से ठीक नहीं है | संतान के स्वास्थ की समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है | गर्भवती महिलाओं के लिए भी परेशानी का योग बना हुआ है |

सावधानी

  • संतान के स्वास्थ का विशेष ध्यान दें |
  • गर्भवती महिलाएँ अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें | स्वास्थ कमजोर होने पर डॉक्टर की सलाह लें |
  • शिक्षा के क्षेत्र में आलस्य का त्याग करें |
  • महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें |
  • धन सही तरीके से अर्जित करें | गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा आपको कभी सुख नहीं देगा |
  • इस वर्ष मार्च, अप्रैल और सितम्बर का महीना आपके लिए काफी मुश्किल भरा है |   

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/  कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web