" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kark Rashifal 2019 : कर्क राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

कर्क राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल कर्क लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. कर्क राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

 

देखें वीडियो 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | धर्म और सामाजिक कार्यों के प्रति आप जागरुक रहेंगे | आपकी सोच स्पष्ट रहेगी | लोगों को अच्छी सलाह देंगे | धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बहुत ख्याति प्राप्त करेंगे | किसी को दुःख हो, कोई समस्या हो उसे आप अपना समझकर उसका सहयोग करेंगे | इस वर्ष आप इन सब मामलों में काफी व्यस्त रहेंगे | कॅरियर की दृष्टि से इस वर्ष आपको कई उपलब्धियाँ मिलने की सम्भावना है | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | पदोन्नति के लिए आपको बहुत ज्यादा झुकना नहीं पड़ेगा | आप उत्साहित रहेंगे | आपको बड़े अधिकारियों से स्वतः प्रस्ताव आयेंगे | आपकी बुद्धि तेज रहेगी | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत होगा | आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं | इस वर्ष अपने पसंद की वस्तुएँ खरीद सकते हैं | आपके द्वारा लिया गया पुराना कर्ज इस वर्ष समाप्त होगा | कार्य-स्थल पर छोटे-छोटे अज्ञात शत्रु बनेंगे जो आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टि से इस वर्ष विवाह में बाधा का योग बना हुआ है | जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके लिए सामान्य स्थिति रहेगी | पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी तकरार होगी |विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात नहीं बनेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | प्रेम-सम्बन्धों मे साथी के कारण परेशान होंगे | घर-परिवार में दिल नहीं लगेगा | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | जिसके कारण आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी |

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष बहुत ही अच्छा है | भाग्य आपके साथ है | प्रतियोगिता में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | पढाई में मन लगेगा | उच्च  शिक्षा में भाग लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं | इसके लिए अच्छा समय है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको परेशान कर सकता है | छोटी-छोटी समस्या बनी रहेगी | जानवरों से खतरा है | चोट लगने तथा फ्रैक्चर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है |

सावधानी

  • कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें |
  • पारिवारिक जीवन में छोटी- मोटी तकरार से बचें |
  • प्रेम-सम्बन्धों और विवाह से बचें |
  • व्यापार में साझेदारी से बचें |
  • स्वास्थ की दृष्टि से वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अपने पालतू जानवर जैसे- कुत्ता, गाय, घोड़ा इत्यादि से सावधान रहें |
  • इस वर्ष मई, नवम्बर और दिसम्बर का महीना आपके लिए हानिकारक है |अतः सावधान रहें |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/ कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)

 

 


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web