" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Makar Rashifal 2019 : मकर राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

मकर राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल मकर लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. मकर राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

 

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष अस्थिरता उत्पन्न करेगा | कार्यक्षेत्र से जल्दी-जल्दी स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | मार्च महीने के बाद नौकरी और व्यापर में अस्थिरता और अधिक बढ़ने की सम्भावना है | कार्य-व्यापार में संतुष्टि नहीं मिलेगी | बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | इसका परिणाम अपेक्षाकृत कम मिलेगा | सुदूर यात्रा (विदेशों में कार्य-व्यापार) से लाभ मिलेगा | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष आप धन निवेश कर सकते हैं | कार्य-व्यापार में नए बदलाव से लाभ मिलेगा | धन बचत अच्छी होगी | जो लोग लम्बे समय से कर्ज लिये हुए हैं, वो इस वर्ष कर्जमुक्त होंगे | ऐसा योग बना हुआ है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : इस वर्ष प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से मार्च महीने के बाद स्थिति आपके अनुकूल है | प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | रिश्तों में स्थिरता बनेगी | बहुत से लोगों के लिए विवाह की बात चलेगी | मार्च महीने के बाद वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और लम्बे समय तक चल सकता है | इस वर्ष अज्ञात शत्रु बनेंगे |

शिक्षा : शिक्षा के मामले में यह वर्ष काफी अच्छा है | शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने का योग बन रहा है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आपको सफलता मिलेगी | जो लोग नए विषयों पर शोध कर रहे हैं | उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा | पढ़ाई में मन लगेगा तथा नई उपलब्धियाँ हाँसिल करेंगे |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | छोटी-मोटी समस्याएँ आ सकती हैं | ग्रह दोष के कारण स्वास्थ खराब होगा तो जल्दी ठीक नहीं होगा | सन्तान से वैचारिक मतभेद के कारण दूर होने की संभावना है | पेट से सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |

सावधानी

  • परिश्रम से घबरायें नहीं |
  • स्थान परिवर्तन के लिए तैयार रहें |
  • कार-व्यापार में परिवर्तन करें | इससे लाभ मिलेगा |
  • रिश्तों की दृष्टि से इस वर्ष मार्च महीने तक सावधान रहने की आवश्यकता है |
  • इस वर्ष समस्याओं के आने पर ठहरना नहीं है | उनका सामना करें |
  • अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें | सन्तान के प्रति मतभेद या दुरी बने तो उसे कम करने का प्रयास करें |
  • स्वास्थ की दृष्टि से अपने पेट के प्रति सावधान रहें |
  • इस वर्ष जुलाई और अगस्त का महीना आपके लिए ठीक नही है | इस महीने सावधान रहें |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019धनु राशिफल 2019/कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web