" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kanya Rashifal 2019 : कन्या राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

कन्या राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल कन्या लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. कन्या राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | इस वर्ष थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपको अत्यधिक ख्याति ( प्रसिद्धि ) प्राप्त होगी | आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी | राजनीति के क्षेत्र में इस वर्ष आपको आच्छी सफलता मिलेगी | आपकी बुद्धि तेज होगी | आप समर्पित होकर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य को करेंगे | जिसका परिणाम आपको बहुत अच्छा मिलेगा | कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपकी आय बढ़ेगी | धन बचत अच्छी होगी | व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं | ऐसी सम्भावना बनी हुई है | व्यापार कार्य में काफी उन्नति मिलेगी |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल है | रिश्तों में मधुरता रहेगी | एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम बढेगा | आप एक- दूसरे का सम्मान करेंगे तथा एक-दूसरे पर निर्भर रहेंगे | जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए विवाह होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | विवाह में पहले से कोई अड़चने आ रहीं थीं, वो इस वर्ष दूर होंगी | रिश्तों के मामले में यह वर्ष शुभ संकेत दे रहा है | नए रिश्ते बनेंगे |

शिक्षा :  शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके प्रतिकूल है | शिक्षा में बाधा का योग बना हुआ है | स्थान बदलने का योग बन रहा है | शिक्षा के बीच सत्र में किसी कारणवश  स्थान बदलना पड़ेगा | विषय से भटकेंगे जिसके कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी |

स्वास्थ्य : स्वास्थ की दृष्टि से इस वर्ष मार्च के बाद का समय ठीक नहीं है | जो ह्रदय रोगी हैं उनके लिए अचानक कठिनाई बढ़ सकती है | छोटी-मोटी लापरवाही से समस्या गंभीर हो सकती है | वैचारिक मतभेद अथवा पारिस्थि के कारण संतान से दूरी  बनेगी | माता की सेहत आपको परेशान करेगी | लम्बी बिमारी के कारण दुखद समाचार मिलने की सम्भावना बनी हुई है | कुछ लोग अच्छे कार्यों के लिए दुस्साहस भरा निर्णय लेंगे  | जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है |

सावधानी

  • कोई भी ऐसा निर्णय ना लें जिससे आपकी जान को खतरा हो |
  • आपने माताजी के सेहत पर विशेष ध्यान दें |
  • हृदय रोगियों को भी आपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है |
  • अपने वाहन से सतर्क रहें | आपका वाहन चोरी हो सकता है या क्षतिग्रस्त हो सकता है |
  • शिक्षा के क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है |
  • इस वर्ष मार्च से मई तक का समय आपके लिए ठीक नहीं है , सावधानी बरतने की आवश्यकता है |       

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web