" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Tula Rashifal 2019 : तुला राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

तुला राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल तुला लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  तुला राशिफल  2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर: कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष  बहुत अच्छा नहीं है . स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है | आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं | बहुत से लोग इस वर्ष नौकरी से व्यापार तथा व्यापार से नौकरी में रूचि लेंगे | कार्यस्थल पर अपमानित हो सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है | झूठे इल्जाम का शिकार हो सकते हैं | दूसरे लोगों से अपमान का भय बना रहेगा | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत नहीं होगी  | कर्ज और रोग व्याधि में धन अधिक खर्च होगा | इस वर्ष आप कर्ज भी ले सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध:  प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि इस वर्ष उतार-चढ़ाव रहेगा | सम्बन्धों में अस्थिरता रहेगी | मन में द्वन्द रहेगा | रिश्तों से अलगाव की भावना उत्पन्न होगी | आपका मन विरक्त होगा | वैवाहिक जीवन इस वर्ष सामान्य रहेगा | वैवाहिक जीवन में स्थिरता है | जीवन साथी से वाद-विवाद हो सकता है | आपके उत्साह में कमी रहेगी |

शिक्षा : शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष कुछ बाधाओं के साथ सफलता का योग है | आपका मन पढाई से विरक्त होगा | शिक्षा की दृष्टि से इस वर्ष का प्रथम भाग अच्छा रहेगा | मध्य भाग नाकारात्मक है और अन्तिम भाग काफी अच्छा रहेगा |

स्वास्थ्य : इस वर्ष संतान प्राप्ति के लिए जो लोग प्रयासरत हैं, उनके लिए बाधा और रुकावट का योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा है | आपके स्वास्थ को लेकर कोई बड़ी समस्या का योग इस वर्ष नहीं बन रहा है | इस वर्ष जुलाई से अक्टूबर के बीच का महीना आपके लिए कठिनाईयों से भरा है |

सावधानी

  • आपने कार्य स्थल पर उन लोगों से दूरी बनाएँ रखें जो लोग आप से इर्ष्या करतें हों |
  • कोई नया कार्य इस वर्ष ना शुरू करें |
  • बहुत ज्यादा जरुरी हो तभी कर्ज लें |
  • आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष आपको योजनाबद्ध तरीके से धन व्यय करने की जरुरत है |
  • इस वर्ष जुलाई से अक्टूबर महीने में विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है |
  • जो लोग संतान के लिए प्रयास करते हैं, और विफल हो रहें हो, तो इसका उपचार समय से कराएँ |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web