" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Mesh Rashifal 2019 : मेष राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

मेष राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल मेष लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है.  राशिफल  2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं. 

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : इस वर्ष कॅरियर की दृष्टि से आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आय में वृद्धि होगी | इस वर्ष आपके कार्यस्थल से स्थान-परिवर्तन का योग बना हुआ है | अधिक परिश्रम और संघर्षपूर्ण वर्ष रहेगा | अधिकांश ऐसी चीजें जहाँ निर्णय किसी दूसरे को लेना है, उसमे रुकावट आएगी | आपकी आशाओं के अनुरूप कोई कार्य नहीं होगा | आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी | व्यापारिक दृष्टि से जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं | उनके लिए यह वर्ष लाभकारी है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी तथा बचत अच्छी होगी | इस वर्ष निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं | कोई अचल सम्पत्ति जैसे- घर, जमीन, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं | इसके लिए काफी अच्छा समय है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्धों के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा | इस वर्ष आपके प्रेम-समबन्धों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा, स्थिति सामन्य रहेगी | पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा | कोई शुभ समाचार मिलेगा | आपके करीबी लोगों से वाद-विवाद होने की सम्भावना है | वैवाहिक जीवन में भी स्थिति सामान्य है | अपने जीवन-साथी के साथ मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी | तथा वैवाहिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा |

शिक्षा : शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष के प्रारम्भिक महीने ( जनवरी, फरवरी, मार्च ) काफी अच्छा रहने वाले है | जबकी वर्ष के मध्य के हीने ( मार्च का अन्तिम भाग, अप्रैल, मई ) आपके लिए कठिनाईयों से भरे हैं | जिन लोगों की परीक्षा है, उनको सतर्क रहने की आवश्यकता है | फिर मई महीने के बाद वर्ष का बाकी महीना आपको सफलता देनेवाला है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से इस वर्ष आपको पेट की समस्या जैसे- पीलिया, मधुमेह, लीवर से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है | जिन लोगों को ये समस्या है, तो इस वर्ष और बढ़ने की आशंका है | और जिनको नहीं है, उनको होने की सम्भावना है |

सावधानी 

  • आपने करीबियों से वाद-विवाद से बचें |
  • व्यापार में बड़े निवेश से बचने की आवश्यकता है |
  • विशेष करके दूसरों के भरोसे धन निवेश बिल्कुल ना करें |
  • वर्ष का प्रारम्भिक महीना जनवरी, फरवरी और सितम्बर आपके लिए कष्टकारी है | इस दृष्टि से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है | आपने स्वास्थ का ध्यान रखें |       

राशिफल 2019/ वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web