" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Vrishchik Rashifal 2019 : वृश्चिक राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव  

Aries

वृश्चिक राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल वृश्चिक लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. वृश्चिक राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

 

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी.

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर :  कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से यह वर्ष आपके काफी अनुकूल है | इस वर्ष आप बहुत उन्नति करेंगे | नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी | आप प्रसन्न रहेंगे | जो लोग पिछले कई साल से एक ही जगह धैर्यपूर्वक कार्य कर रहें हैं | इसका अच्छा परिणाम उनको इस वर्ष से मिलने वाला है | आपके कार्य को बहुत सराहा जाएगा | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष आपके आय में वृद्धि होगी | व्यापारिक क्षेत्र में भी आमदनी बढ़ेगी | व्यापार में कहीं से बड़ा धन मिलने का योग बना हुआ है | धन आयेगा मगर बचत नहीं होगी | आपके द्वारा लिया गया कर्ज पूरा होगा | पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन खर्च होने की सम्भावना है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: प्रेम-समबन्धों और वैवाहिक जीवन की दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी अच्छा है | जो लोग शादी के योग्य हैं और शादी करना चाहते हैं | उनकी शादी के योग प्रबल है | प्रेम-सम्बन्धों में मधुरता रहेगी | पारिवारिक जीवन में कुछ कलह और तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी | परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थोड़ा-बहुत विवाद भी हो सकता है | जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे | अच्छा जीवनसाथी मिलेगा | रिश्ते लम्बे समय तक चलेंगे |

शिक्षा:  शिक्षा के मामले में यह वर्ष अति-उत्तम है | पढाई में उन्नति का योग बना हुआ है | उच्च -स्तर  तक पढ़ाई करने का योग है | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आप अच्छी सफलता हाँसिल करेंगे | इस वर्ष सफलता के द्वार आपके लिए खुले हुए हैं | शिक्षा के क्षेत्र में आप इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं | ऐसा योग बना हुआ है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा | कुछ लोगों को गैस्टिक की समस्या परेशान कर सकती है | किसी बड़ी परेशानी का योग नहीं है |

सावधानी

  • गलत लोगों की संगती से दूर रहें |
  • आप अपने क्रोध और अति-उत्तेजना पर नियंत्रण रखें |
  • किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें |
  • कर्ज लेने से बचें |
  • इस वर्ष मार्च और अप्रैल का महीना आपके लिए कष्टकारी है |
  • इस महीने सावधान रहने की आवश्यकता है |
  • स्वास्थ की दृष्टि से आपने खान-पान पर ध्यान दें |
  • परिवार में वाद-विवाद और कलह से बचें |
  • व्यर्थ धन खर्च पर अंकुश लगावें |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/कुम्भ राशिफल 2019 / मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web