" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Meen Rashifal 2019 : मीन राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

मीन राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. धनु राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष कार्यस्थल से स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | अपने जन्म स्थान से दूर जाने की प्रबल सम्भावना है | बहुत से लोगों को विदेश यात्रा का योग बना हुआ है | इस परिवर्तन से आप लाभान्वित होंगे | परवर्तन के कारण कार्यस्थल पर स्थिरता में कमी रहेगी | आपके कार्य स्थल पर किसी से वाद-विवाद हो सकता है | कुण्डली में ग्रह दोष के कारण कुछ लोगों को केस-मुक़दमा का सामना करना पड़ सकता है | आर्थिक दृष्टि से यह साल सामान्य रहेगा | आय में कोई रुकावट नहीं है , आय में समानता बनी रहेगी | धन बचत नहीं कर पायेंगे | पुरानी चीजों जैसे- वाहन, घर इत्यादि की मरम्मत तथा आवागमन में धन खर्च होने की सम्भावना है |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध: प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक दृष्टि से यह वर्ष आपके प्रतिकूल है | पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा | परिवार से दूर जाने की स्थिति बनी हुई है | रिश्तों में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी | अनिंद्रा से परेशान रहेंगे | मानसिक अशांति रहेगी | वैवाहिक जीवन में जीवन-साथी से विवाद के कारण अथवा परिस्थितियों के कारण दूरी का योग बना हुआ है | पारिवारिक लोगों के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है | घर में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी | इस वर्ष आप अचल सम्पत्ति जैसे- घर, जमीन, वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं , परन्तु इसका सुख अभी नहीं मिलेगा |

शिक्षा : शिक्षा के मामले में यह वर्ष अति उत्तम है | आपको अच्छी सफलता मिलेगी | शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे | आप अपने हुनर को प्रदर्शित करेंगे | आपके ज्ञान से लोग प्रभावित होंगे | किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो उसमे आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे |

स्वास्थ्य : यह वर्ष आपके व्यक्तिगत स्वास्थ की दृष्टि से काफी अच्छा है | आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ी रहेगी | परन्तु आपके माता और पिता के स्वास्थ की समस्या आपको परेशान कर सकती है | इस वर्ष आपके द्वारा कोई धार्मिक कार्य पूर्ण होगा | जो लोग धार्मिक क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा है | आपके अन्दर सेवा की भावना रहेगी |

सावधानी

  • किसी से वाद- विवाद ना करें |
  • आपने माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें |
  • इस वर्ष मार्च महीने के बाद सम्पत्ति के लिए धन निवेश ना करें |
  • जो लोग आपसे नीचे कार्य करते हैं, उनसे सावधान रहें |
  • इस वर्ष मई और जून के महीने में विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है |

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/ कुम्भ राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web