" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Dhanu Rashifal 2019 : धनु राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

Aries

धनु राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. धनु राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति : कॅरियर और फायनेंस के दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा | इस वर्ष परिश्रम बहुत ज्यादा है | आपके परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलेगा | नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | बहुत दूर स्थान परिवर्तन से आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे | कार्यस्थल पर वाद-विवाद से आप परेशान रहेंगे | आपके उत्साह में कमी आयेगी | व्यापर क्षेत्र में भी इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | अधिक थकान के कारण क्रोध बढ़ेगा | आस-पास के लोगों से तनावपूर्ण स्थिति रहेगी | आर्थिक दृष्टि से इस वर्ष धन बचत नहीं कर पायेंगे | आय में अस्थिरता रहेगी |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से इस वर्ष रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति का योग बना हुआ है | प्रेम-सम्बन्धों में वाद-विवाद होने की सम्भावना है | रिश्ते बिगड़ सकते हैं |

शिक्षा : शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा | बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी | आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | इस वर्ष आपके स्कूल, कॉलेज बदलने की सम्भावना बन रही है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उन्नति नहीं कर पाएंगे | ग्रह दशा ठीक रही तो, कुछ अच्छा भी कर सकते हैं | आप आलस्य के  शिकार  रहेंगे | शिक्षा में आप अपने विषय को बदल सकते हैं |

स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहद नाकारात्मक है | अपने स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है | अचानक दुर्घटना होने की संभावना है | मानसिक  तनाव रहेगा | कोई समस्या जो आपको लम्बे समय तक परेशान करेगी | धार्मिक कार्यों के लिए काफी अच्छा वर्ष रहेगा | आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं | धार्मिक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी |

सावधानी

  • इस वर्ष कोई नया कार्य ना शुरू करें |
  • कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें |
  • विवाह और नए प्रेम-सम्बन्धों से बचें |
  • अधिक परिश्रम से हतोत्साहित ना हो |
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें |
  • स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें |
  • घटना-दुर्घटना से सावधान रहें |
  • आलस्य का परित्याग करें |
  • इस वर्ष मार्च से लेकर नवम्बर तक आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है |    

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019/ वृश्चिक राशिफल 2019मकर राशिफल 2019/ कुम्भ राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web