" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

Kumbh Rashifal 2019 : कुम्भ राशिफल 2019

2019 में शनि का प्रभाव 

 Aries

कुम्भ राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल धनु लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. धनु राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.

विशेष :

  • इस वर्ष कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे दो ग्रहण जनवरी में , २ जुलाई में और एक दिसम्बर में है. 
  • देश के लिए बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष.
  • भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत.
  • इस वर्ष शनि केतु की युति होगी.  इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था. अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी.
  • मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा.
  • इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे.
  • शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
  • शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी. 

आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस वर्ष के प्रारम्भ मे परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा | आप लाभान्वित होंगे | आपके कार्यों की सराहना होगी तथा आप उन्नति करेंगे | धन की अच्छी बचत होगी | मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आपकी भावना विचलित नहीं होगी | इस वर्ष मार्च से नवम्बर के मध्य के महीनो में “शनि और केतू” ग्रह की युति होने से आपके कॅरियर में बाधा उत्पन्न होगी | आय में कमी तथा रुकावट आएगी | व्यापार में मन्दी रहेगी | कार्य-व्यापार में संघर्षपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी | आप मानसिक तनाव में रहेंगे तथा परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलेगा |

वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : प्रेम-सम्बन्धों तथा वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह वर्ष आपके प्रतिकूल है | रिश्तों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति रहेगी | वाद-विवाद बढ़ेगा | रिश्तों के प्रति सही निर्णय नहीं कर पायेंगे | आपकी बुद्धि भ्रमित होगी | आपके अन्दर संदेहात्मक प्रवृत्ति बढ़ेगी |छोटी-छोटी बातों को लेकर आप अपने जीवन साथी से तर्क-कुतर्क करेंगे, जिसका आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा | जिससे आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा |

शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से भी यह वर्ष ठीक नहीं है | पढ़ाई में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी | नींद ठीक से नहीं आएगी | शिक्षा में रुकावट का योग बना हुआ है | जो लोग खोजबीन अथवा शोध के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी | जो लोग नया कोर्स करने वाले हैं या नया दाखिला लेने वाले हैं उनके लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी |

स्वास्थ्य: स्वास्थ के मामले में यह वर्ष आपके अनुकूल है | आपका स्वास्थ ठीक रहेगा | संतान की दृष्टि से यह वर्ष बिल्कुल ठीक नहीं है | संतान से तनावग्रस्त रहेंगे | आपकी संतान गलत राह पर जा सकती है | गर्भवती महिलाओं को संतान की उत्पत्ति में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है |

सावधानी

  • कार्य-व्यापार के लिए प्रयासों को बढाने की आवश्यकता है |
  • नाकारात्मक विचारों का परित्याग करें |
  • परिवार में भाइयों से विवाद से बचने की आवश्यकता है |
  • अपने संतान के प्रति जागरूक और सतर्क रहें |
  • इस वर्ष के जून महीने में हर दृष्टि से सावधान रहें |
  • गर्भवती महिलाओं को अपने सेहत और बच्चे के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है |
  • रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तर्क-कुतर्क से बचें | मन शांत रखें |     

राशिफल 2019मेष राशिफल 2019वृषभ राशिफल 2019मिथुन राशिफल 2019कर्क राशिफल 2019सिंह राशिफल 2019कन्या राशिफल 2019तुला  राशिफल 2019वृश्चिक राशिफल 2019धनु राशिफल 2019मकर राशिफल 2019मीन राशिफल 2019

शुभम भवतु 

पं. दीपक दूबे (View Profile)


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web